{"_id":"56f6eeb64f1c1b2b30f150c1","slug":"dustbin-imposed-not-arrange-lift","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ेदान लगाया, उठान की व्यवस्था नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ेदान लगाया, उठान की व्यवस्था नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Sun, 27 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार बाईपास मार्ग पर टीएचडीसी मुख्यालय के सामने लगा कूड़े का ढेर मेला प्रशासन की लचर व्यवस्था का हाल बयां कर रहा है। यहां जिम्मेदार विभाग ने कूड़ेदान तो लगाया, लेकिन उसमें जमा होने वाले कचरे के नियमित उठान की व्यवस्था करना भूल गए।
विज्ञापन
अर्द्धकुंभ मेले में तीर्थनगरी के आसपास सफाई व्यवस्था के लिए मेला प्रशासन ने अतिरिक्त सफाई कर्मी तैनात किया है। इसके बावजूद कुंभ मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था लड़खड़ाती नजर आ रही है। ग्रामसभा ऋषिकेश के इंदिरानगर क्षेत्र में टीएचडीसी के सामने कूड़ेदान तो लगाया गया, लेकिन कचरे से भर जाने के बाद उसे खाली करने की व्यवस्था नहीं की गई है। लिहाजा मौके पर कूड़ा कचरा नीचे सड़क पर जमा हो रहा है। लिहाजा यहां से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध के चलते मुंह-नाक पर हाथ रखकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कूड़ेदान कई दिनों से पूरी तरह भरा हुआ है। आसपास के लोगों को घर का कूड़ा कूड़ेदान के इर्द गिर्द फेंकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। समस्या का समाधान करने की बजाए जिम्मेदार अधिकारी संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार व्यक्ति की खोजबीन का बहाना बनाकर टाल रहे हैं। यह आलम तब है, जबकि कुंभ मेले के नाम पर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में इस बार अतिरिक्त कर्मी लगाए गए हैं। इस मार्ग से रोजाना तीर्थयात्री और सैलानी सफर करते हैं। ऐसे में सड़क किनारे कूड़े के ढेर से सैलानियों को हो रही परेशानी के चलते तीर्थक्षेत्र की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन
समस्या मेरे संज्ञान में नहीं है। क्षेत्र की जिम्मेेदारी कौन देख रहा है, इसकी जानकारी जुटाने के बाद समस्या के समाधान के निर्देश दिए जाएंगे।-प्रताप शाह, जोनल मजिस्ट्रेट, अर्द्धकुंभ प्रशासन
ग्रामसभा की सफाई व्यवस्था की उचित जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होती है। उसे सफाई व्यवस्था के कार्य करने चाहिए। मेरे द्वारा इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को तत्काल सूचित किया जा रहा है।-विनीत तोमर, उपजिलाधिकारी, ऋषिकेश
शासन स्तर से सफाई व्यवस्था की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्राम पंचायतों को धन के अभाव से जूझना पड़ता है। लिहाजा पंचायतों को इस तरह की व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर लगाने का अधिकार दिया जाना चाहिए।-लक्ष्मी सजवाण, जिला पंचायत सदस्य, ऋषिकेश