फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   During the flag hoisting, the gun suddenly fired due to the

Rishikesh News: ध्वजारोहण के दौरान सुरक्षाकर्मी की बंदूक से चली गोली, अधिशासी निदेशक को लगी

Sun, 28 Jan 2024 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
During the flag hoisting, the gun suddenly fired due to the
Iसुरक्षाकर्मी की लापरवाही से शुगर मिल में हुआ हादसा, सुरक्षाकर्मी निलंबित, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

I

I
I

Iजांच के लिए मिल प्रशासन ने उच्चस्तरीय कमेटी गठित कीI

गणतंत्र दिवस पर शुगर मिल में ध्वजारोहण के दौरान हर्ष फायरिंग करते हुए सुरक्षाकर्मी की लापरवाही से बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली जमीन पर टकराने के बाद उसके छर्रे ध्वज फहराने जा रहे अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह के पेट में लग गए। जिससे वह घायल हो गए। मिल प्रशासन की ओर से आरोपी सुरक्षा कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है। पुलिस ने सुरक्षाकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



गणतंत्र दिवस की सुबह 9.30 बजे शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह मिल परिसर में ध्वजारोहण करने की तैयारी में थे। इसी दौरान उनके ठीक सामने कुछ दूर पर खड़े सुरक्षाकर्मी सुभाष निवासी झडौंद की बंदूक से अचानक गोली चल गई। सुरक्षा कर्मी हर्ष फायरिंग करने जा रहा था। बंदूक का बैरल नीचे होने से गोली जमीन से टकराई और छर्रे आसपास बिखर गए। ध्वजारोहण करने जा रहे अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह के पेट में भी छर्रे लग गए।
विज्ञापन


इससे मिल परिसर में हड़कंप मच गया। छर्रे लगने के बाद भी अधिशासी निदेशक ने विधिवत तरीके से ध्वजारोहण किया। उसके बाद उनको देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और पेट में लगे छर्रे निकाले गए। अधिशासी निदेशक डीपी सिंह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iराष्ट्रीय पर्व पर होती है हर्ष फायरिंगI



शुगर मिल में राष्ट्रीय पर्व पर सुरक्षा कर्मियों की ओर से हर्ष फायरिंग की जाती है। 26 जनवरी को ध्वजारोहण के दौरान आरोपी सुरक्षाकर्मी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोपी सुरक्षाकर्मी के पास दोनाली बंदूक थी। हर्ष फायरिंग के दौरान अचानक गोली चलने से बड़ा हादसा होने से बच गया। ध्वजारोहण के दौरान मिल के वरिष्ठ अधिकारी, कई कर्मचारी, स्कूली बच्चे मौजूद थे। सुरक्षाकर्मी की बंदूक लाइसेंसी है और मिल की अपनी है। आरोपी सुरक्षाकर्मी राष्ट्रीय पर्वों पर हर्ष फायरिंग करता आया है।





Iघटना का वीडियो वायरल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कियाI

ध्वजारोहण के दौरान हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया। प्रभारी निरीक्षक एचएस पंखोली ने बताया कि शुगर मिल डोईवाला में सुरक्षा कर्मी सुभाष की लापरवाही से गोली चली। वह हर्ष फायरिंग करने जा रहा था। बंदूक से चली गोली जमीन पर टकराकर छर्रे अधिशासी निदेशक के पेट पर लगे, जिससे वह घायल हो गए थे। पुलिस ने सुरक्षा कर्मी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




I
I

Iसुरक्षा कर्मी की बंदूक से गोली चलने के मामले को मिल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। आरोपी सुरक्षा कर्मी सुभाष को निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है। हर्ष फायरिंग जैसी परपंराओं पर अंकुश लगाने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। - दिनेश प्रताप सिंह, अधिशासी निदेशक, शुगर मिल डोईवालाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed