फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Due to security reasons, the barrack located in the airport

Rishikesh News: एयरपोर्ट से दूसरे स्थान पर शिफ्ट हुई सीआईएसएफ

Thu, 02 Nov 2023 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Due to security reasons, the barrack located in the airport
Iसीआईएसएफ को सुरक्षा कारणों से शिफ्ट किया गयाI
विज्ञापन


केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को सुरक्षा कारणों के कारण एयरपोर्ट परिसर में स्थित बैरक से एयरपोर्ट के ही नजदीक दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के बाद से सीआईएसएफ के काफी जवान एयरपोर्ट परिसर में बनी अस्थायी बैरक में रह रहे थे।

2006-07 में एयरपोर्ट विस्तारीकरण के बाद कुछ वर्षो तक देहरादून एयरपोर्ट की कमान उत्तराखंड पुलिस के जिम्मे थी। उसके बाद पहला नया टर्मिनल बनने के बाद एक जुलाई 2010 से देहरादून एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ को सौंप दी गई।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर वर्तमान में 238 के लगभग सीआईएसएफ के जवान व अधिकारी तैनात हैं। जिनमें से काफी जवान एयरपोर्ट परिसर के अंदर बनी बैरक में रह रहे थे। लेकिन अब सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टेंडर प्रक्रिया के बाद बैरक में रह रहे जवानों को जौलीग्रांट में ही एक निजी बिल्डिंग में किराए पर शिफ्ट किया गया है। जिससे अब राज्य सरकार से बिल्डिंग बनाने को जमीन मिलने तक सीआईएसएफ को किराए के भवन में ही रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा लगभग तीन साल पहले कुल 243 एकड फॉरेस्ट लैंड का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया था। यदि यह लैंड एयरपोर्ट को मिलती है तो इससे एयरपोर्ट का विस्तार और सीआईएसएफ के लिए बैरक भी बन सकेगी।


Iऑपरेशन एरिया के कारण किया गया शिफ्टI

एयरपोर्ट परिसर के अंदर का एरिया अति संवेदनशील श्रेणी में आता है। जहां किसी भी तरह का रेजिडेंसियल एरिया नहीं होना सकता है। रेजिडेंसियल एरिया होने के कारण एयरपोर्ट की सुरक्षा को देखते हुए बैरक को शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed