{"_id":"5daa18618ebc3e01542f8f9d","slug":"dsb-students-won-eight-gold-and-one-bronze-medals-rishikesh-news-drn323307552","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी प्रतियोगिता में छात्रों ने जीते आठ गोल्ड व एक कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजी प्रतियोगिता में छात्रों ने जीते आठ गोल्ड व एक कांस्य पदक
मेरठ में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेता डीएसबी स्कूल के खिलाड़ी।
- फोटो : RISHIKESH
Link Copied
डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ गोल्ड व एक कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
मेरठ के सत्यकॉम इंटरनेशनल स्कूल में 10 से 13 अक्तूबर को सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीबीएसई के 103 स्कूलों के लगभग 400 छात्रों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सहगल ने बताया कि प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में विद्यालय के छात्रों ने चार स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है। इसके अलावा जूनियर वर्ग में विद्यालय को चार स्वर्ण पदक मिले हैं। प्रतियोगिता में छात्रों ने दूसरा स्थान प्राप्त कर पंजाब के संगरूर में सीबीएसई की नेशनल प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। सब जूनियर वर्ग में शिवांग मल्होत्रा, अनन्या कुमार और पार्थ गौर ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं जूनियर वर्ग में तक्षय अग्रवाल, मितांशु पोखरियाल, अनुराग पुंडीर ने भी स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रकार स्कूल के छात्रों ने 36 में से नौ पदक अपनी झोली में डाले हैं। विद्यालय के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने छात्रों की इस उपलब्धि पर शुभकामना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।