{"_id":"5888fc7a4f1c1b5c02cf638f","slug":"dsb-and-named-nds-football-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसबी और एनडीएस के नाम रहा फुटबॉल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसबी और एनडीएस के नाम रहा फुटबॉल का खिताब
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल शहीद मनीष थापा की स्मृति में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अंडर 13 वर्ग में डीएसबी और अंडर 16 वर्ग का खिताब एनडीएस टीम के नाम रहा। समापन अवसर पर विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
ऋषिकेश स्पोर्ट्स एकेडमी की पहल पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज प्रांगण में कारगिल शहीद मनीष थापा की स्मृति में छह दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। अंडर 13 वर्ग का फाइनल मुकाबल तिब्बतन स्कूल रायवाला और डीएसबी स्कूल गुमानीवाला के बीच खेला गया।
विज्ञापन
इसमें डीएसबी स्कूल की टीम 1-0 से विजेता रही। अंडर 13 वर्ग में तिब्बतन स्कूल के उगिन बेस्ट खिलाड़ी रहे। उन्होंने पूरे प्रतियोगिता में सात गोल दागे। अंडर 16 वर्ग का फाइनल मुकाबला एनडीएस श्यामपुर और डीएसवी गुमानीवाला के बीच खेला गया। इसमें एनडीएस की टीम 4-2 से विजेता रही।
विज्ञापन
अंडर 16 वर्ग में डीएसवी के मयंक को बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि लायंस क्लब के गोपाल नारंग, भारत भूषण, सारथी सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राम चौबे ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर व्यापार सभा अध्यक्ष नवल कपूर, राजेश अरोड़ा, विशाल बिंदल, सुनील थपलियाल, उपदेश उपाध्याय, टेक सिंह राणा, शशीराम, कमलेश भाटिया, सुरेंद्र गौनियाल, जितेंद्र मल्ल, दिनेश पैन्यूली, नागेश राजपूत, डीपी रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।