फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Drizzle in the morning, the mood of the weather changed due to rain in the evening

सुबह रिमझिम, शाम को ताबातोड़ बारिश से बदला मौसम का मिजाज

Wed, 11 May 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Drizzle in the morning, the mood of the weather changed due to rain in the evening
23 बारिश के बाद जलमगन हुआ पुरानी चुंगी मार्ग। - फोटो : RISHIKESH
सुबह रिमझिम और शाम को मूसलाधार बारिश के बाद योगनगरी में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि बारिश के दौरान सड़क से गुजरने वाले लोगों को जलभराव के चलते परेशानी भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

योगनगरी में मंगलवार सुबह हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूरज की बढ़ती तपिश ने मौसम को फिर से गर्म कर दिया। गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल हो गया। इस बीच सड़कों पर भी आवाजाही कम हो गई। लेकिन शाम को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। देखते ही देखते आसमान में घने बादल घिर आए। हल्की हवाओं ने भी आंधी का रूप ले लिया। कुछ ही देर में सड़कों पर धूल का गुबार उठने लगा। घरों में लोगों ने खिड़की दरवाजे बंद कर दिए। जबकि सड़कों से गुजर रहे लोगों ने धूल भरी आंधी से बचने के लिए दुकानों में शरण ली। इस बीच अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई और आंधी भी थम गई। गर्मी से बचने के लिए जो लोग छाते लेकर चल रहे थे, घर वापसी के समय छाते बारिश से बचाव में काम आए। दोपहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन बारिश के बाद तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed