फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Drinking water crisis in shielded by motor blowing

मोटर फुंकने से ढालवाला में पेयजल संकट

Sat, 09 Nov 2019 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in shielded by motor blowing
प्रगति विहार में जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन करते ढालवाला के लोग। - फोटो : RISHIKESH
पंप हाउस की मोटर एक माह में तीसरी बार फुंकने से ढालवाला क्षेत्र में जल संकट गहरा गया है। घरों में पानी सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में पेयजल संकट होने के बावजूद जल संस्थान विभाग ने यहां पानी का टैंकर भेजने तक की जहमत नहीं उठाई। जल संस्थान विभाग की इस लापरवाही पर शुक्रवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने प्रगति विहार स्थित जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ढालवाला क्षेत्र में पानी की समस्या के निराकरण की मांग की। इस संबंध मेें उन्होंने ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सभासद विनोद सकलानी और स्थानीय निवासी राजेंद्र थलवाल के नेतृत्व में ढालवाला के दर्जन भर स्थानीय लोग प्रगति विहार स्थित जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जल संस्थान विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और विभाग की कार्यशैली पर लापरवाही का आरोप लगाया। सभासद विनोद सकलानी ने कहा कि बीते एक माह के भीतर तीने बार पंप हाउस की मोटर फुंक चुकी है। इस कारण यहां लगातार पानी का संकट गहराया हुआ है। आए दिन लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विगत दो माह से यह समस्या बनी हुई है, मगर जल संस्थान विभाग ने इस समस्या के निराकरण के लिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। स्थानीय निवासी राजेंद्र थलवाल ने कहा कि ढालवाला में पीने के पानी समस्या लगातार बनी हुई है। जल संस्थान विभाग की लापरवाही का आलम यह है नलों मेें पानी न आने के बावजूद यहां विभाग की ओर से पानी के टैंकर नहीं पहुंचाए गए हैैं। उन्होंने कहा कि यदि ढालवाला क्षेत्र में पानी की समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो मजबूरन स्थानीय लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। मांगों को लेकर उन्होंने जल संस्थान कार्यालय में मौजूद जेई पिंकी चंद को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर पुरुषोत्तम नौटियाल, कमल सिंह रावत, मंगलेश्वर रतूड़ी, देवी प्रसाद बसलियाल, किशन धानकी, रमेश नौटियाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
ढालवाला स्थित पंप हाउस नंबर 3 की मोटर फुंक गई थी। इस कारण से ढालवाला में पानी सप्लाई बाधित रही। लगातार मोटर फूंकने के कारण आज यहां पर समीप ही स्थित ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग के कर्मियों ने चैक किया है, जिसमें ऑयल की कमी पाई गई है। इस कारण यहां मोटर कई बार जल चुकी है। विद्युुत कर्मियों ने शीघ्र ही ट्रांसफार्मर को सही करने के लिए कहा है।

प्रमोद हटवाल, जेई जल संस्थान विभाग
आज नहीं आएगा ढालवाला और चौदह बीघा में पानी
ढालवाला और चौदह बीघा क्षेत्र में आज नलों में पानी नहीं आएगा। पंप हाउस नंबर 1 और 2 की सप्लाई लीकेज होने के कारण यहां पीने के पानी की सेवा पूर्णतया बाधित रहेगी। जल संस्थान के जेई प्रमोद हटवाल ने बताया कि राजीव ग्राम स्थित पंप हाउस नंबर 1 और 2 से पानी की सप्लाई भद्रकाली स्थित टैंक में जाती है। बीते दिन से भद्रकाली टैंक में जाने वाली सप्लाई लाइन लीकेज हो रही है। लीकेज काफी बढ़ा है, जिससे बढ़ी मात्रा में पानी गिरकर बर्बाद हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस लीकेज के कारण आज ढालवाला और चौदह बीघा क्षेत्र में नलों पर पानी नहीं आएगा। जल्द ही इस लीकेज को दुरुस्त कर पानी की सेवा सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed