फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   DR. Sanjeev Mishra se convirtió en el Director de AIIMS Rishikesh

डा. संजीव मिश्रा बने एम्स ऋषिकेश के निदेशक

Sun, 03 Jul 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 03 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
DR. Sanjeev Mishra se convirtió en el Director de AIIMS Rishikesh
(एम्स) ऋषिकेश के नए निदेशक डा. संजीव मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के नए निदेशक डा. संजीव मिश्रा होगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स के वर्तमान निदेशक प्रो. राज कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया है। नवनियुक्त निदेशक डा.मिश्रा ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सात जुलाई को जोधपुर से वापस आकर नए निदेशक एम्स की व्यवस्थाओं को परखेगे। उसी दिन अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

विज्ञापन


ऋषिकेश में एम्स की स्थापना 2012 में हुई थी। पहले निदेशक के रूप में डा. राज कुमार की तैनाती हुई थी। कड़े प्रशासक के रूप में उनकी पहचान थी। एम्म में अपने चहेतों को नियुक्ति दिलाने और ऊंची जान पहचान के नाम पर ठेका लेने वालों को उन्होंने एम्स परिसर में आने पर पाबंदी लगाई थी। इन्हीं बातों को लेकर उनका स्थानीय जन प्रतिनिधियों से कड़ा मतभेद रहा है। शासन-प्रशासन की ओर से एम्स को सहयोग न मिलने की बात को लेकर वे हमेशा सुर्खियों में रहे। एम्स में व्याप्त अवस्थाओं को लेकर उन्होंने बीते एक जून को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को अपना त्याग पत्र भेज दिया था। लेकिन नए निदेशक की तैनाती न होने तक स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से उन्हें पद पर बने रहने को कहा गया था।
विज्ञापन


शनिवार को जोधपुर एम्स के निदेशक डा. संजीव मिश्रा ने ऋषिकेश एम्स निदेशक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे शाम पांच बजे ऋषिकेश एम्स पहुंचे और डा. राज कुमार से कार्यभार ग्रहण किया। डा. मिश्रा ने एबीबीएस केजीएमसी लखनऊ से किया है। जर्नल सर्जरी में मास्टर डिग्री भी उन्होंने केजीएमसी लखनऊ से ली है। वर्ष 2007-08 में डा. मिश्रा इंडियन जर्नल ऑफ सर्जरी के सचिव रहे, 2011 में उपाध्यक्ष और वर्ष 2012 से अध्यक्ष पद पर कार्यरत है। नए निदेशक रविवार को जोधपुर जाने के बाद सात जुलाई को ऋषिकेश पहुंचेगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed