फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dr. Meenu Singh, the new director of AIIMS took charge

एम्स की नई निदेशक डॉ. मीनू सिंह ने संभाला कार्यभार

Thu, 07 Jul 2022 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dr. Meenu Singh, the new director of AIIMS took charge
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में संस्थान की नवनियुक्त निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। 13 सिंतबर 2021 को तत्कालीन निदेशक प्रो रविकांत के सेवानिवृत होने के बाद एम्स रायबरेली के निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी को एम्स ऋषिकेश का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एम्स ऋषिकेश की नई निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान संस्थान के डीन प्रो. मनोज गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. संजीव मित्तल समेत फैकल्टी सदस्यों, चिकित्सकों और अधिकारियों ने नई निदेशक को पुष्पगुच्छ भेटकर उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि प्रो. मीनू सिंह इससे पूर्व पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी विभागाध्यक्ष और टेलीमेडिसिन की विभागाध्यक्ष रही हैं। प्रो. मीनू सिंह ने डब्ल्यूएचओ के साथ भी उल्लखेलीय कार्य किया है। इसके अलावा डा. मीनू सिंह ने बच्चों में अस्थमा, तपेदिक और सिस्टिक फाइब्रोसिस जैसी बीमारियों पर शोध कार्य कर चिकित्सा सेवा में अपना अहम योगदान दिया। डॉ. मीनू सिंह आज (शुक्रवार) को एम्स के विभिन्न विभगों को निरीक्षण करेंगी। साथ ही संस्थान के विभिन्न चिकित्सा विभागाध्यक्षों के साथ बैठक भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed