{"_id":"5e2212598ebc3e4ad30922af","slug":"doon-star-won-by-five-runs-in-super-over-rishikesh-news-drn3331185157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर ओवर में पांच रन से जीता दून स्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर ओवर में पांच रन से जीता दून स्टार
विज्ञापन
हरिपुर कलां में क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत करते अतिथि।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुरकलां क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच में सुपर ओवर में दून स्टार ने सैनी क्रिकेट एकेडमी रुड़की को पांच रन से हरा कर खिताब कब्जाया।
शुक्रवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दून स्टार क्रिकेट एकेडमी और सैनी क्रिकेट एकेडमी रुड़की के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दून स्टार एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने भी 116 रन बनाए। दोनों टीमों का स्टोर बराबर रहने पर पर सुपर ओवर कराया गया। इसमें दून स्टार क्रिकेट एकेडमी ने नौ रन बनाए। जबकि, सैनी क्रिकेट एकेडमी मात्र चार रन ही बना सकी। सैनी क्रिकेट एकेडमी के उदित सैनी को सर्वाधिक 81 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय शर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि भविष्य में यही खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि नशे से दूर रहने के लिए खेल बहुत भी आसान तरीका है। इस मौके पर समाजसेवक कनक ध्यानी, धीरज डबास, वेद प्रकाश गवरी, जन जागृति समिति अध्यक्ष गोकुल डबराल, गजपाल असवाल, सतीश बथवाल, आशीष टम्टा, अजय रावत, शिवानी गोस्वामी, रिया कर्णवाल आदि उपस्थित रहे।