फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Don't play with your life and your loved ones

अपनी और अपनों की जान के साथ न करें खिलवाड़

Wed, 04 May 2022 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Don't play with your life and your loved ones
11 वानप्रस्थ गंगा घाट पर स्नान करते पर्यटक। - फोटो : RISHIKESH
गंगा का जलस्तर कम होने से नदी का दायरा कम होने लगा है। बीच और घाटों पर नहाने वाले पर्यटक स्नान के दौरान अब रेलिंग से बाहर या किनारों से काफी आगे तक जा रहे हैं। यहीं नहीं पर्यटक बच्चों को भी काफी आगे तक साथ ले जाते हैं। ऐसे में पर्यटक जलस्तर कम होने के भ्रम में अपने साथ बच्चों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मियों में गंगा का जलस्तर कम होने से नदी पक्के घाटों के किनारों से काफी पीछे चली जाती है। रेलिंग के दायरे में टखने भर पानी के चलते पर्यटक स्नान नहीं कर पाते है। वहीं प्राकृतिक गंगा तटों पर किनारों में छिछला पानी होने से पर्यटक स्नान नहीं कर पाते है। गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक नदी में आगे बढ़ते हैं। पर्यटकों का एहसास ही नहीं होता है कि वह नदी में काफी आगे तक आ गए हैं। हद तब हो जाती है पर्यटक बच्चों को साथ में ले जाते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गर्मियों में पानी का जलस्तर कम रहता है। इसके बावजूद डूबने के सबसे अधिक मामले गर्मियों में ही सामने आते हैं। इस साल योगनगरी में अब तक 25 पर्यटक गंगा में बह चुके हैं। कुछ ही लाश बरामद हुई हैं तो कई आज भी लापता हैं। त्रिवेणी घाट, नाव घाट, पूर्णानंद घाट, भरत घाट, शत्रुघ्न घाट, वानप्रस्थ घाट, लक्ष्मीनारायण घाट, गीता भवन घाट, गंगा लाइन, नीम बीच, गोवा बीच आदि घाटों पर लोग जलस्तर कम होने भ्रम में अपनी और अपनों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह और लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि घाटों पर चेतावनी फ्लैक्स लगाने के साथ पत्थरों पर स्लोगन भी लिखवाए जा रहे हैं। पर्यटकों के घाटों के किनारे ही नहाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संवेदनशील घाटों पर नहाने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed