फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Don't dirty my mother, this mother is our ...

मैली न करो मां को, यह मां है हमारी...

Sat, 14 Sep 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Don't dirty my mother, this mother is our ...
श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज में काव्य पाठ प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा। - फोटो : RISHIKESH
मैली न करो मां को, यह मां है हमारी, कहते है इसे गंगा, यह मां है हमारी..., इन काव्य पंक्तियों के साथ अखिल भारतीय साहित्य परिषद ऋषिकेश के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुक्रवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के महंत परशुराम सभागार में क्षेत्रीय विद्यालयों की एक भाषण एवं काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गजेंद्र सिंह कंडियाल, ऊषा भंडारी, सुनील पाठक, राजेंद्र तिवारी, प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, डॉ. धीरेंद्र रांगड़ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

काव्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऋषिकेश पब्लिक स्कूल की अंशिका शर्मा, द्वितीय स्थान पुष्पा बड़ेरा सरस्वती विद्या मंदिर के निमेश कंडारी तथा तृतीय स्थान श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की संजना गुप्ता ने प्राप्त किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पुष्पा बड़ेरा सरस्वती विद्या मंदिर के साहिल टिकोला, द्वितीय स्थान ऋषिकेश पब्लिक स्कूल की अरुणिमा जोशी, तृतीय स्थान श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की संजना कैंतूरा तथा ऋषिकेश पब्लिक स्कूल की संस्कार ध्यानी ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीयता, हिंदी भाषा एवं साहित्य तथा बेटी बचाओ आदि विषयों पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार गुप्ता ने किया तथा निर्णायक की भूमिका डॉ. उषा कटियार, कुसुम जोशी व पुष्पा ध्यानी ने निभाई। इस अवसर पर संस्था के नगर अध्यक्ष शिव प्रसाद बहुगुणा, महिपाल बिष्ट, विमला रावत, मंजू बडोला, यतेन्द्र कंडारी, कुंज बिहारी भट्ट, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, नरेंद्र रयाल, मीनाक्षी मैंठानी , सुशीला बर्थवाल, ज्योतिर्मय शर्मा, सतेंद्र चौहान, शकुंतला आर्य, नीलम जोशी, पंकज, नीलम मनोरी, हरिचरण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed