फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Doiwala police caught tractor in illegal mining

Rishikesh News: डोईवाला पुलिस ने अवैध खनन में पकड़ा ट्रैक्टर

Sun, 15 Oct 2023 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Doiwala police caught tractor in illegal mining
एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय की ओर से प्रवर्तन की कार्रवाई कैसे की जाती है। इसका उदाहरण बृहस्पतिवार को देखने को मिला। डोईवाला पुलिस को अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ऐसा मिला जो 12 साल से बिना फिटनेस और बिना इंश्योरेंस के दौड़ रहा था।
विज्ञापन




एआरटीओ ऋषिकेश में इस ट्रैक्टर का पंजीकरण 27 जुलाई 2006 में हुआ था। जब डोईवाला पुलिस ने ट्रैक्टर के ऑनलाइन कागजों की जांच की तो पता चला कि इसकी फिटनेस 29 दिसंबर 2011 से नहीं हुई है। इंश्योरेंस भी 15 जनवरी 2011 को खत्म हो गया था। 12 साल से यह ट्रैक्टर बिना फिटनेस के चल रहा था, लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ट्रैक्टर को कभी नहीं रोका।
विज्ञापन


डोईवाला, रानीपोखरी, भोगपुर क्षेत्र में कई ट्रैक्टर बिना पंजीकरण के ही संचालित हो रहे हैं। बिना पंजीकरण के ट्रैक्टर का प्रयोग अवैध खनन में किया जाता है। कभी पुलिस कार्रवाई होती है तो पंजीकरण नंबर न होने के कारण यह ट्रैक्टर आसानी से बच निकलते हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी भी बिना पंजीकरण के चल रहे ट्रैक्टर के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान नहीं चलाते। इसकी वजह से राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन







कोई भी ट्रैक्टर बिना पंजीकरण, बिना फिटनेस, बिना टैक्स, बिना इंश्योरेंस के संचालित हो रहा हो, कृषि में पंजीकृत ट्रैक्टर का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है, ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा। - अरविंद पांडेय, एआरटीओ ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed