{"_id":"6a4906f6ca1a07fe980eb655","slug":"doctors-and-pharmacists-do-not-report-for-regular-duty-people-are-facing-difficulties-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-143408-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नियमित ड्यूटी नहीं आते हैं चिकित्सक और फार्मासिस्ट, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नियमित ड्यूटी नहीं आते हैं चिकित्सक और फार्मासिस्ट, लोग परेशान
विज्ञापन
ऋषिकेश। यमकेश्वर विकासखंड के आयुर्वेदिक चिकित्सालय गैंडखाल में तैनात चिकित्सक और फार्मासिस्ट की ओर से नियमित ड्यूटी पर न आने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय ग्राम प्रधानों ने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी पौड़ी को ज्ञापन भेजकर इन दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच बैठाकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम सभा नांद के प्रतिनिधि अनूप चौहान और ग्राम झैड़ के प्रधान मनवर नेगी शनिवार को सुबह 08:45 बजे आयुर्वेदिक चिकित्सालय, गैंडखाल में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर चिकित्सक उपस्थित नहीं पाई गईं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी चिकित्सक कई बार समय पर चिकित्सालय नहीं पहुंचे। बताया कि डॉक्टर और फार्मासिस्ट अलग-अलग दिन आते हैं। जबकि विभागीय रजिस्टर में पूरे माह के हस्ताक्षर करते हैं। पूर्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से डॉक्टर और फार्मासिस्ट पर कार्रवाई के लिए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शिकायत की गई थी, उसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सक दोपहर 12 बजे चिकित्सालय पहुंची। जबकि ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे का है। वहीं इस मामले में फार्मासिस्ट की ओर से स्थानीय जनप्रतिनिधियों से उलझने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गैंडखाल में तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट के समय से ड्यूटी पर न आने की शिकायत मिली है। चिकित्सक की योग दिवस पर 12 दिन तक बैराज में ड्यूटी लगाई गई थी। उसके बाद परमार्थ में लगाई गई थी। चिकित्सक की बायोमीट्रिक हाजिरी लगाई जा रही थी। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
शैलेंद्र पांडेय, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी पौड़ी गढ़वाल