फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Do not pity the patient but understand their pain: Dhasmana

एसआरएचयू में नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने ली सेवा भाव की शपथ

Tue, 26 Apr 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Do not pity the patient but understand their pain: Dhasmana
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट के हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में लैंप लाइटिंग समारोह आयोजित किया गया। बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने परंपरागत ढंग से हाथों में मोमबत्ती लेकर सेवाभाव की शपथ ली। बीएससी नर्सिंग के 145 छात्र-छात्राओं को नर्सिंग डायरेक्टर डॉ. रेनू धस्माना ने शपथ दिलाई। छात्रों से आह्वान किया कि वह मरीज पर दया न करें बल्कि उनके दर्द को समझें।
विज्ञापन

एसआरएचयू नर्सिंग कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित लैंप लाइटिंग सेरेमनी की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। फ्लोरेंस नाइटिंगेल की फोटो के सामने छात्र-छात्राओं ने मंच पर आकर मोमबत्तियां जलाने के साथ सहानुभूति और मानवता सेवा करने की शपथ ली। नर्सिंग डायरेक्टर डॉ. रेनू धस्माना ने बताया कि फ्लोरेंस नाईटिंगेल को लेडी विद दी लैंप के नाम से पुकारा जाता है। इन्होंने नर्सिंग के पेशे को एक सम्मानित दर्जा दिलाया। कहा कि नर्सिंग का एकमात्र मकसद जिंदगी की रक्षा करना है। मरीज की जिंदगी हर पल नर्सों के हाथ में होती है। मरीज के उपचार के किसी भी प्रकार का शॉर्टकट नहीं अपनाएं। हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की डीन डॉ.संचिता पुगाजड़ी ने छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश केशवय्या,डॉ.कैथी, डॉ. कमली प्रकाश, डॉ. अनुराधा कुसुम, कॉर्डिनेटर हरलीन कौर, सुमन लता, शमा परवीन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed