फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Do not overlook the interests of existing transport companies: Rawat

पहले से सेवाएं दे रही परिवहन कंपनियों के हितों को नजरअंदाज न करें: रावत

Fri, 11 Sep 2026 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 11 Sep 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
Do not overlook the interests of existing transport companies: Rawat
- एकल मार्ग की बैठक में बनी सहमति, रूट चार्ट के आंकलन के बाद होगा वाहनों का संचालन
विज्ञापन

- टीजीएमओयू (टिहरी-गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन) कार्यालय में एकल मार्ग से संबंधित बैठक का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। टीजीएमओयू (टिहरी-गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन) कार्यालय में एकल मार्ग से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एकल मार्ग रोटेशन के अध्यक्ष भोला दत्त जोशी ने की। बैठक में पर्वतीय क्षेत्र की परिवहन सेवाओं को राजधानी देहरादून तक विस्तार दिए जाने पर चर्चा की गई। वहीं, पहले से सेवाएं दे रही परिवहन कंपनियों के हितों का ध्यान रखने की बात भी हुई।
यातायात एवं पर्यटन विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की परिवहन सेवाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है लेकिन किसी भी नई व्यवस्था को लागू करने समय पहले से सेवाएं दे रही परिवहन कंपनियों के हितों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। हम परिवहन सेवाओं के विस्तार के पक्षधर हैं लेकिन व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे किसी भी कंपनी की वर्तमान सेवाएं प्रभावित न हों। कहा कि पारदर्शी तरीके से रूट चार्ट का परीक्षण कर सभी पक्षों के हितों में संतुलित निर्णय लिया जाना चाहिए। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), देहरादून की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों से संचालित परिवहन सेवाओं का विस्तार राजधानी देहरादून तक किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अंतर्गत जीएमओयू और रूपकुंड कंपनी की परिवहन सेवाओं के विस्तार का विषय भी बैठक में रखा गया। चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि जीएमओयू और रूपकुंड कंपनी पहले अपने प्रस्तावित रूट चार्ट एकल मार्ग के अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद संबंधित सभी परिवहन सेवाओं का समुचित आंकलन किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नई सेवाओं के संचालन से वर्तमान में संचालित अन्य कंपनियों की सेवाएं प्रभावित न हों।
विज्ञापन

बैठक में टीजीएमओयू के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, बलवीर रौतेला, यशपाल राणा,मनोज ध्यानी, नवीन रमोला, कुंवर सिंह नेगी, भोपाल सिंह नेगी, गजपाल रावत, मदन कोठारी, मेघ सिंह चौहान, प्रेमपाल बिष्ट, भानु प्रकाश रांगड़, खिलानंद बेलवाल, प्रदीप कनवासी, बालम सिंह मेहरा, भगवान सिंह, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed