{"_id":"5866ba644f1c1b7675eee436","slug":"dmcp-seven-and-won-the-match-by-13-runs-lucky-xi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमसीपी ने सात और लकी इलेवन ने 13 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमसीपी ने सात और लकी इलेवन ने 13 रन से जीता मैच
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Sat, 31 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मण झूला स्थित आम बगीचे में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो लीग मैच मुकाबले खेले गए। मैच का पहले मुकाबला डीएमसीपी ने सात और दूसरा मुकाबला लकी इलेवन ने 13 रनों से जीता।
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ऑल इज वेल और डीएमसीपी के बीच हुआ। डीएमसीपी ने पहले टॉस जीतकर 12 ओवर में 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल इज वेल की टीम 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 92 रन बना सकी। इसमें डीएमसीपी ने सात रनों से यह मुकाबला जीता।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला ड्रावो इलेवन और लकी इलवेन के बीच खेला गया। लक्की इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसमें उन्होंने 10 ओवर में छह विकेट खोकर 107 रन बनाए। जवाब में ड्रावो इलेवन 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 94 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
इसमें लकी इलेवन ने 13 रनों से मैच अपने नाम किया। लकी इलेवन से विक्की को 27 रन और दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस मौके पर राहुल धाकड़, रामजी पांडेय, शिवा बत्रा, सोनू बिष्ट, लाला आदि उपस्थित थे।