फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   DMCC across the XI made in semifinal

डीएमसीसी ने आरपार इलेवन को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Tue, 10 Jan 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Tue, 10 Jan 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
DMCC across the XI made in semifinal
क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : AmarUjala

विज्ञापन

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक सभासद स्व. रणवीर सिंह नेगी की स्मृति में लक्ष्मण झूला स्थित आम बगीचे में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट मुकाबले में सोमवार को दो प्री और एक क्वाटर फाइलन मुकाबला खेला गया। क्वाटर फाइनल मुकाबले में डीएमसीसी ने आरपार इलेवन को सात रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सोमवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट मुकाबले में पहला प्री क्वाटर फाइनल गीता भवन और ऋषिकेश के बीच हुआ। इसमें ऋषिकेश ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में छह विकेट खोकर 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गीताभवन टीम के खिलाड़ियों ने नौ ओवर में छह विकेट खोकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


दूसरा प्री क्वाटर फाइनल मुकाबला सनराइजर जौंक और एमआईटी ढालवाला के बीच खेला गया। सनराइजर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 87 रनों का लक्ष्य रखा। जबावी पारी में एमआईटी ने 10 ओवर में छह विकेट खोकर क्वाटर फाइनल में जगह बनाई। डीएमसीसी और आरपार इलेवन के बीच पहला क्वाटर फाइनल मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आरपार ने पहले टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। डीएमसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 118 रनों को लक्ष्य रखा। जबाव में आरपार इलेवन 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। डीएमसीसी ने सात रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed