{"_id":"6543e428d82ba359c60da7e6","slug":"divine-diwali-fair-was-organized-in-the-playground-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-279753-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: दीपावली मेले में रही रंगारंग कार्यक्रम की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: दीपावली मेले में रही रंगारंग कार्यक्रम की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iलॉयंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने आयोजित किया मेलाI
लॉयंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में डिवाइन दीपावली मेला आयोजित किया गया। मेले में रंगारंग कार्यक्रम, बॉलीवुड नाइट्स, फैशन शो सहित स्थानीय स्कूली बच्चों के प्रस्तुति दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। मेले में बच्चों ने लजीज और चटपटे व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और समाजसेवी केके मलिक ने मेले का उद्घाटन किया। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करन माहरा ने कहा कि मेले का आयोजन आपसी सौहार्द को बढ़ावा देता है। मेले के जरिए हमारे बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने और संवारने का अवसर मिलता है।
समाजसेवी केके मलिक ने मेला में बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों को यह मेला एक मंच प्रदान करता है, जिससे बच्चों के भीतर आत्मविश्वास बढ़ सके। मेला आयोजकों की ओर से प्रत्येक घंटे साइकिल और स्मार्ट वॉच पुरस्कार में दिए गए। मुख्य आकर्षण घोड़ा बग्गी पर आई मॉडल्स का रहा। इस मौके पर लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के अध्यक्ष विकास ग्रोवर, सचिव विनोद बिष्ट, कोषाध्यक्ष विनीत चावला, मेला संयोजक ललित मोहन मिश्र, महेश किंगर आदि मौजूद रहे।