फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Distinguished guests from yoga, spirituality and culture in Tirthnagar

तीर्थनगरी में योग, आध्यात्म और संस्कृति से रूबरू हुए विशिष्ट अतिथि

Fri, 20 Dec 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Distinguished guests from yoga, spirituality and culture in Tirthnagar
दून रोड स्थित होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : RISHIKESH
तीर्थनगरी पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे विशिष्ट अतिथि योग, आध्यात्म और संस्कृति से रूबरू हुए। लोगों ने तिरंगा लहराकर उनकी आगवानी की, तो त्रिवेणी घाट पर पुष्पवर्षा, वाद्ययंत्रों से उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां गंगा आरती में शिरकत कर उन्होंने भगवान भरत के दर्शन किए। रात्रि भोज में उन्होंने पहाड़ी लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा।
विज्ञापन

शाम को जैसे ही छह बजकर नौ मिनट हुए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे पीठासीन अधिकारियों का तीर्थनगरी आगमन हुआ। यहां दून तिराहे पर लोगों ने हाथ में तिरंगा लहराकर उनकी अगवानी की। सभी का अभिवादन स्वीकारने के बाद वह त्रिवेणी घाट की ओर गए। यहां महिलाओं ने पारंपरिक नथ पहनकर उनके ऊपर पुष्पवर्षा की, तो दर्शन महाविद्यालय और वेद महाविद्यालय के छात्रों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान पिथौरागढ़ से एक ढोल, तीन दमाऊ, एक नगाड़ा, एक झाली, एक रणभेरी, एक मसकबीन के साथ पहुंची टीम ने वाद्य यंत्रों की थाप बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। शाम छह बजकर 34 मिनट पर पंडित भानु ने गंगा आरती शुरू कराई, जो छह बजकर 52 मिनट पर समाप्त हुई। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ब्राह्मण पंडित भानु को चांदी युक्त उपहार दिया। इसके बाद सभी अतिथियों ने नंदा देवी राजजात यात्रा की झलकी देेखी। जिसे संगम सांस्कृतिक समिति देहरादून के 12 कलाकारों ने पेश किया। विस अध्यक्ष ने विधायक निधि से सभी कलाकारों को दो-दो हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर और महामंत्री राहुल शर्मा ने सदस्यों के साथ सभी अतिथियों को गंगाजली और मां गंगा की आरती वाला स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान मेयर अनिता ममगाईं, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिंद्रा, जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनपी माहेश्वरी, जीएमवीएन उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, संजय शास्त्री, कविता शाह, वेद प्रकाश शास्त्री, जयदत्त शर्मा, रविन्द्र राणा, कपिल गुप्ता, सुमित सेठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अतिथियों का हुआ तीर्थनगरी आगमन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, उप सभापति राज्यसभा हरिवंश, आंध्र प्रदेश विस अध्यक्ष टी सीतारमण, बिहार विस अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, दिल्ली विस अध्यक्ष राम निवास गोयल, गुजरात विस अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी, हरियाणा विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कर्नाटक विस अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े, कर्नाटक विस परिषद सभापति के प्रतापचंद शेट्टी, उड़ीसा विस अध्यक्ष डॉ. सुर्ज्या नारायण पात्रो, पांडुचेरी विस अध्यक्ष वीपी शिवा कुलुन्दु, राजस्थान विस अध्यक्ष सीपी जोशी, सिक्किम विस अध्यक्ष एलबी दास, त्रिपुरा विस अध्यक्ष रेवती मोहन दास, उत्तराखंड विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पश्चिम बंगाल विस अध्यक्ष विमान बनर्जी।

अरुणाचल प्रदेश विस उपाध्यक्ष तेशम पोंगते, दिल्ली विस उपाध्यक्ष राखी बिरला, हरियाणा विस उपाध्यक्ष रणवीर सिंह गंगवा, नगालैंड विस अध्यक्ष शर्रिंगेन लॉग कुमार, उड़ीसा विस उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह, पंजाब विस उपाध्यक्ष अजब सिंह भट्टी, सिक्किम विस उपाध्यक्ष संगय लेपचा, उत्तराखंड विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पश्चिम बंगाल विस उपाध्यक्ष सुकुमार हंसदा।

 गंगा आरती करते लोस अध्यक्ष और अन्य पीठासीन अधिकारी।

गंगा आरती करते लोस अध्यक्ष और अन्य पीठासीन अधिकारी।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed