फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Discussion on development work body with the councilors

Rishikesh News: सभासदों के साथ निकाय के विकास कार्याें पर की चर्चा

Thu, 31 Jul 2025 09:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Discussion on development work body with the councilors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। नगर पंचायत तपोवन कार्यालय परिसर में शहरी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवेलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत तपोवन अंतर्गत नई सीवर लाइन, मोबाइल टॉयलेट, डंपिंग ग्राउंड, स्ट्रीट लाइट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और साफ सफाई के उपकरण के संबंध समेत अन्य बुनियादी सेवाओं पर चर्चा की गई।

नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नगर क्षेत्र की जनसुविधाओं को सशक्त करना, स्वच्छ और हरित नगर की परिकल्पना को साकार करना, राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था। निकाय अध्यक्ष विनीता बिष्ट ने विकास परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने, नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने जनसहभागिता को बढ़ावा देने और शिकायत निवारण तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। निकाय के सभासदों की ओर से अपने अपने वार्ड से सम्बंधित समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया। बैठक में सभासद ज्योति भंडारी, नरेंद्र कैंतरा, वीरेंद्र गुसाईं, आशा बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed