फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Discussion on breathing therapy in AIIMS

एम्स में सांस लेने की थेरेप पर हुई चर्चा

Tue, 06 Jul 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Discussion on breathing therapy in AIIMS
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ रेस्पिरेटरी केयर के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन श्वांस रोग से जुड़े देश-दुनिया के विशेषज्ञों ने कोविड-19 के दौरान रेस्पिरेटरी केयर (श्वसन संबंधी देखभाल ) के आधारभूत सिद्धांतों पर चर्चा की। जिसमें देश-विदेश से करीब 1200 प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय मानव संसाधन सलाहकार कविता नारायण शामिल हुए। एम्स निदेशक ने कहा कि हमारे देश में कई संस्थानों में इस तरह के पाठ्यक्रमों की शुरुआत होनी चाहिए, जिससे हमें भविष्य में इस तरह की महामारी से लड़ने में मदद मिल सकेगी। कहा रेस्पिरेटरी थेरेपी को अभी तक अधिक प्रोत्साहन नहीं मिल पाया है। इस थेरेपी को बढ़ावा देने के लिए एम्स ऋषिकेश, उत्तर भारत का पहला संस्थान है, जहां इस विधा में बीएससी कोर्स की शुरुआत की गई है। कोविड-19 के रोगियों में श्वास संबंधी विकार की स्थिति में यह विधा और भी उपयोगी हो जाती है।
विज्ञापन

एम्स दिल्ली के निश्चेतना विभाग के प्रोफेसर अंजन त्रिखा ने कहा कि इससे अन्य संस्थानों को भी इस पाठ्यक्रम को शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। मरीजों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए इस तरह के पाठ्यक्रम को बढ़ावा मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संस्थान के स्वांस रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गिरीश सिंधवानी, संस्थान के डीन अलाइड हेल्थ साइंसेज प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार हांडू, श्वास रोग विभाग के सहायक आचार्य डॉक्टर लोकेश सैनी, इंडियन एसोसिएशन ऑफ रेस्पिरेटरी केयर के जनरल सेक्रेटरी जितिन के. श्रीधरन, चेयरमैन डॉ. मंजूष कार्तिक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed