फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dirty sewer water falling in the Ganges in Kharasroth region

खारास्रोत क्षेत्र में गंगा में गिर रहा सीवर का गंदा पानी

Sun, 01 Dec 2019 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dirty sewer water falling in the Ganges in Kharasroth region
खाराश्रोत में गंगा नदी में गिरता सीवर। - फोटो : RISHIKESH
गंगा को निर्मल बनाने के लिए तमाम दावे किए जा रहे हैं इसके बावजूद खारास्रोत क्षेत्र में खुलेआम गंगा में सीवर का गंदा पानी गिर रहा है। जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के बावजूद यहां एहतियाती इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। यहां करीब 10 दिनों से बड़ी मात्रा में सीवर की गंदगी गंगा में गिर रही है। मामला संज्ञान में होने के बावजूद कार्रवाई के नाम पर सीवर विभाग गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई खंड के आला अधिकारी मौन साध कर बैठे हैं।
विज्ञापन

दरअसल नगर पालिका मुनिकीरेती ने खाराश्रोत क्षेत्र के सीवर को लक्कड़घाट एसटीपी में जाने वाली सीवर लाइन से जोड़ा और इसके बाद सीवर लाइन की मरम्मत कर उसे बंद कर दिया गया। कुछ समय बाद यहां पर सीवर लाइन लीकेज होने लगी। सुबह-शाम बहते सीवर के कारण यह लीकेज बढ़ती गई और इससे बड़ी मात्रा में सीवर का गंदा पानी गंगा नदी में गिरने लगा। इससे यहां चारों ओर बदबू पैदा हो गई है। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि आसपास रहने वाले लोगों के अलावा स्थानीय राफ्टिंग व्यवसायी, दुकानदार और यहां आने वाले पर्यटक भी नाक बंद कर आवागमन करने को मजबूर हैं। स्थानीय सभासद सुभाष चौहान की शिकायत पर सीवर विभाग के आला अधिकारी मौके का मुआयना करने तो पहुंचे, लेकिन कार्रवाई के नाम पर उन्होंने नगर पालिका मुनिकीरेती को पत्र भेज दिया।
विज्ञापन

सभासद सुभाष चौहान ने बताया कि इस संबंध में वह सीवर विभाग के जेई को कई बार अवगत करा चुके हैं, मगर समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि करीब 10 दिनों से अधिक समय से यहां सीवर लाइन लीकेज हो रही है।, जिससे बड़ी मात्रा में प्रतिदिन सीवर बहता हुआ गंगा नदी में जा रहा है। सीवर से उठती बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि वर्तमान में राफ्टिंग के एंडिंग प्वाईंट के नाम से खाराश्रोत पर्यटकों में काफी मशहूर हो चुका है। बड़ी संख्या में यहां पर पर्यटक राफ्टिंग समाप्त करते हैं लेकिन सीवर की दुर्गंध से पर्यटकों को यहां मजबूरन नाक बंद करके चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
जहां पर लीकेज हो रहा है वह मैनहोल नगर पालिका का है। यहां पर सीवर लाइन को काटकर नगर पालिका मुनिकीरेती ने खाराश्रोत बस्ती के सीवर से जोड़ा है। इसमें छोटा सुराख हो गया है। मैने स्वयं मौके का मुआयना किया है। इसमें देखा गया है कि लाइन पर दबाव पड़ने के कारण सीवर उफन कर बाहर गिरने लगता है। इस संबंध में नगर पालिका मुनिकीरेती को पत्र लिखकर उनके जेई को भी बताया गया है। फिलहाल जल्द ही इस लीकेज को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
- हरीश बंसल, सहायक अभियंता, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed