{"_id":"5888f97f4f1c1b5c02cf6311","slug":"direct-bus-from-delhi-to-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिल्ली से बदरीनाथ तक सीधी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिल्ली से बदरीनाथ तक सीधी बस सेवा
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा के लिए राज्य परिवहन निगम ने तीर्थ यात्रियों को नई सौगात दी है। निगम रविवार से दिल्ली से पांडुकेश्वर (बदरीनाथ) के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर रहा है। नई बस सेवा का लाभ दिल्ली से बदरीनाथ धाम के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों और पर्वतीय रूट की सवारियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
बस रोजाना रात नौ बजे दिल्ली के अंतरराज्यीय बस अड्डा कश्मीरी गेट से रवाना होगी और तड़के तीन बजे तीर्थनगरी पहुंचेगी। यहां कुछ देर रुकने के बाद पाडुंकेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी। बस सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी है।
विज्ञापन
पांडुकेश्वर के लिए रविवार से शुरू होने वाली नई बस सेवा दैनिक होगी। दिल्ली से पांडुकेश्वर की दूरी 550 किलोमीटर और पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम 25 किलोमीटर है। स्थानीय रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक नेतराम ने बताया कि 166 व्हील बेस की नई बस सेवा रात नौ बजे दिल्ली से चलकर तड़के तीन बजे ऋषिकेश पहुंचेगी।
विज्ञापन
सेवा नियमित है, जो शाम पांच बजे पांडुकेश्वर पहुंचेगी। यहां नाइट स्टे के बाद सुबह ऋषिकेश के लिए प्रस्थान करेगी। दिल्ली से पांडुकेश्वर प्रतियात्री किराया 728 रुपये
-ऋषिकेश से पांडुकेश्वर प्रति यात्री किराया 473 रुपये, निर्धारित किराए में प्रत्येक यात्री का बीमा शामिल है।
दिल्ली से पांडुकेश्वर के लिए शुरू होने वाली बस में सफर करने वाले यात्री घर बैठे ऑनलाइन भी सीट बुक करा सकते हैं। तीर्थयात्रियों का जत्था बदरीनाथ धाम के लिए पूरी बस ऑनलाइन बुक करा सकता है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए डब्ल्यूडब्ल्यू. यूटीसीऑनलाइन.यूके. जीओवी.इन वेबसाइट पर जाना होगा।