{"_id":"6240b0d10a5c3c1711360fe1","slug":"dgi-in-volleyball-and-nga-in-cricket-rishikesh-news-drn407481850","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबॉल में डीजीआई और क्रिकेट में एनजीए ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबॉल में डीजीआई और क्रिकेट में एनजीए ने मारी बाजी
विज्ञापन
38 दून इंटरनेशन पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में पुरस्कार के साथ विजेता प्रतिभागी।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल श्यामपुर ऋषिकेश में आजादी का अमृत महोत्सव पर फिट इंडिया मूवमेंट के तहत दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्रिकेट, वॉलीबाल, रस्साकशी, लेमन रेस और बुक बैलेंस रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई।
रविवार को भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त वारंट अफसर देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. तनुजा पोखरियाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन वालीबॉल का पहला मैच डीआईपीएस और डीजीआई के बीच खेला गया। इसमें डीजीआई की टीम ने 2-1 से मैच जीता। क्रिकेट मैच का पहला मुकाबला एनजीए और डीआईपीएस के बीच खेला गया। इसमें एनजीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 15 ओवर में 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीआईपीएस की टीम ने 15 ओवर में 104 रन बनाए। एनजीए ने यह मैच 36 रन से जीत लिया। मैच में विजेता टीम की ओर से विजय गुरुंग को 70 रनों की नाबाद पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। रस्साकशी प्रतियोगिता में डीआईपीएस की ज्योति हाउस ने डीआईपीएस की शिखा हाउस टीम को हरा दिया। लेमन रेस में शिक्षिका दीपिका थापा और बुक बैलेंस रेस में शिक्षिका लक्ष्मी नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर केशवमोहन अग्रवाल, संजय खुगशाल, स्वाति पांडे, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. सीमा अग्रवाल, शशांक गुप्ता, डॉ. गणेश रावत, डॉ. संगीता शर्मा, वीरेंद्र खंडूड़ी, ज्योति कलूूड़ा, शिखा भंडारी, दिव्या पैन्यूली, गुरु प्रसाद बडोनी, पूजा गुसाईं, सुनील दत्त पांडेय और स्वाधीन पांडेय आदि शामिल थे।