फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   DFO gave instructions to catch Guldar

मीरानगर पहुंचे डीएफओ देहरादून, गुलदार को पकड़ने के दिए निर्देश

Sun, 10 Apr 2022 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
DFO gave instructions to catch Guldar
05 मीरानगर क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी। - फोटो : RISHIKESH
तीन दिन बाद भी गुलदार वन विभाग के हत्थे नहीं चढ़ पाया। शनिवार को देहरादून से डीएफओ भी मीरानगर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को जल्द ही गुलदार को पकड़ने के निर्देश दिए। मीरानगर गली नंबर 14 के आसपास क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रभागीय वनाधिकारी नितीशमणि त्रिपाठी विभागीय टीम के साथ मीरानगर पहुंचे, जहां डीएफओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेंज अधिकारी ललित मोहन नेगी ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी को बताया गया कि बीते बृहस्पतिवार को एक गुलदार मीरानगर क्षेत्र में दिखा। तब से लेकर अब तक वन कर्मचारी गुलदार की तलाश में हैं। उन्होेंने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं, लेकिन उसमें गुलदार की चहलकदमी नहीं दिखाई दे रही है। गुलदार की तलाश के लिए ड्रोन कैमरे की भी मदद ली गई। स्थानीय लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत वन कर्मचारी क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे हैं। गुलदार को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर पांच पिंजरे भी लगा दिए गए हैं। डीएफओ ने वन कर्मचारियों को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में गश्त लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर वन दरोगा स्वयंबर दत्त कंडवाल, बीट अधिकारी राजेश बहुगुणा, वन दरोगा रामपाल पाठक, कमल सिंह राजपूत, सुनील कर्णवाल, मनोज कुमार और दीपक कैंतुरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed