फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Devotees took a dip of faith in Ganga

Rishikesh News: श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई

Tue, 09 Apr 2024 02:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip of faith in Ganga

विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने योगनगरी के विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से लेकर शाम तक गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मां गंगा से परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हुए गंगा घाट और तटों पर फक्कड़ बाबा और जरूरतमंदों को अन्न, धन, फल, वस्त्र आदि का दान किया। कई जगह गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन भी किया।

सोमवती अमावस्या के स्नान के लिए रविवार रात से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। सोमवार तड़के शुभ मुहूर्त पर त्रिवेणीघाट और आसपास के गंगा घाटों पर श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचने लगे। स्नान के लिए विभिन्न प्रांतों के अलावा पर्वतीय क्षेत्रों से लोग पहुंचे। लोगों ने गंगा घाटों में स्नान करने के साथ ही दीपदान किया। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती, तपोवन, पूर्णानंद, श्यामपुर, रायवाला आदि गंगा घाट और तटों पर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर जरूरतमंदों को दान किया। घाटों पर जगह-जगह जल पुलिस के जवानों की तैनाती रही।
विज्ञापन




-------

बाजारों में भीड़ और हाईवे पर लगा जाम



स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से बाजारों में काफी भीड़भाड़ रही। सामान्य दिनों की तुलना में मुख्य बाजारों में काफी दबाव रहा। वहीं हाईवे और शहर के आंतरिक मार्गों पर भी वाहनों के दबाव से जाम लगा रहा। देर शाम तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed