फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Devotees take a dip in the Ganges on Sharad Purnima

शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी 22

Mon, 10 Oct 2022 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:04 AM IST
सार

शरद पूर्णिमा पर गंगा घाट और तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।हरिद्वार से ऋषिकेश को आने वाले वाहन श्यामपुर बाईपास होते हुए नटराज चौक, भद्रकाली बाईपास होते हुए पीडब्ल्यूडी खारास्रोत तिराहा मुनि की रेती पहुंची।कुछ वाहनों को ब्रह्मानंद मोड से तपोवन की ओर डायर्वट किया गया।

विज्ञापन
Devotees take a dip in the Ganges on Sharad Purnima

विस्तार

शरद पूर्णिमा पर गंगा घाट और तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। त्रिवेणी घाट, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। हरिद्वार में गंगा नदी के बंद होने से ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा घाटों और तटों पर पर्यटक, सैलानी और श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही ऋषिकेश क्षेत्र में वाहनों का जाम लग गया। हरिद्वार से ऋषिकेश को आने वाले वाहन श्यामपुर बाईपास होते हुए नटराज चौक, भद्रकाली बाईपास होते हुए पीडब्ल्यूडी खारास्रोत तिराहा मुनि की रेती पहुंची। कुछ वाहनों को ब्रह्मानंद मोड से तपोवन की ओर डायर्वट किया गया। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए जगह-जगह पुलिस के कर्मचारी तैनात दिखे।
विज्ञापन

ऋषिकेश मुख्य बाजार में बाहरी और भारी वाहनों का प्रवेश न हो इसके लिए कोयल घाटी, पुरानी चुंगी, घाट चौक, देहरादून तिराहा, चंद्रभागा आदि जगहों पर पुलिस कर्मचारी निगरानी बनाए हुए रहे। सुबह चार बजे से ही गंगा घाट में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हुई, जो दोपहर करीब दो बजे तक दिखी। गंगा में स्नान करने के बाद लोगों ने घाट पर बैठे साधु संत और फक्कड़ बाबाओं को दान, दक्षिणा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार में गंगा नदी बंद होने का असर ऋषिकेश क्षेत्र में देखने को मिला। जो श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आ रहे थे, गंगा बंद होने से वह लोग ऋषिकेश पहुंचे। जिससे यहां के घाट और तटों पर भीड़ रही। स्नान और दान, दक्षिणा के बाद सभी श्रद्धालु अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए। इस दौरान गंगा घाट और तटों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया। जहां जरुरतमंदों को कढ़ी चावल, पूरी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed