फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Devotees gathered for Jalabhishek at Bholenath

Rishikesh News: भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

Wed, 26 Feb 2025 01:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 26 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for Jalabhishek at Bholenath

विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।देर शाम तक मंदिर में 15 हजार से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। शहर व आसपास के मंदिरों में भी महाशिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारी की गई है। मंदिरों को फूलों से सजाकर भव्य रूप दिया गया है।



लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग और नीलकंठ पैदल मार्ग हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज रहा है। लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम के गंगा घाट और तटों पर गंगाजल भरने के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। शिवभक्त गंगा में स्नान के बाद हाथों में गंगाजल भरकर नीलकंठ धाम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


नीलकंठ मंदिर के पुजारी शिवानंद गिरी ने बताया कि 25 फरवरी रात 12 बजे से रात 1:30 बजे तक मंदिर में शृंगार और महाआरती की जाएगी। डेढ़ बजे के बाद मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक का सिलसिला शुरू होगा। 26 फरवरी रात 10 बजे, रात 12 बजे, रात दो बजे और रात चार बजे आरती के साथ भगवान शिव का शृंगार किया जाएगा। जिसमें भगवान शिव को दुल्हा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




भगवान शिव का शृंगार आकर्षण का केंद्र रहेगा। शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए मंदिर परिसर में स्थानीय प्रशासन और नीलकंठ मंदिर समिति की ओर से व्यवस्थाएं चाकचौबंद की जा रही है।

---



यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी

नीलकंठ धाम में आने वाले शिवभक्तों की भीड़ से यातायात व्यवस्था भी पटरी से उतर गई। कोयलघाटी, घाट चौक, देहरादून तिराहा, चंद्रभागा पुल, कैलासगेट, खारास्रोत, शिवानंद गेट, तपोवन और ब्रह्मपुरी तक दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से शिवभक्तों के बड़े वाहनों को खारास्रोत मुनि की रेती पार्किंग, शिवानंद पार्किंग, पूर्णानंद बस पार्किंग, माता कुटीर पार्किंग आदि जगहों पर खड़े किए गए। चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।



---

शिव बारात में उमड़े महादेव के भक्त



महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में नगर में आयोजित भगवान शिव की बारात में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विभिन्न झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।



मंगलवार को ठाकुरद्वारा गोवर्धन बालापुरी मंदिर डोईवाला से भगवान शिव की बारात प्रारंभ हुई। बैंडबाजों की धुनों पर शिव बारात नगर के विभिन्न हिस्सों से होकर निकली। इस दौरान भगवान गणेश, बजरंग बली आदि की झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिवभक्त झूमते हुए शिव बारात में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाकर नगर के वातावरण को भक्तिमय कर दिया। झांकियों को देखने के लिए लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। शिव बारात में गोवर्धन बालापुरी मंदिर के महाराज निजानंद पुरी, ब्रह्मानंद सरस्वती, प्रभात गिरी, शिवानंद, अभिषेक, शिव उनियाल, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।




---



महाशिवरात्रि के लिए सजे शिवालय



संवाद न्यूज एजेंसी

महाशिवरात्रि पर्व के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालय सज गए है। शिव मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे है। मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। डोईवाला क्षेत्र के प्राचीन लच्छेश्वर शिव मंदिर लच्छीवाला, प्राचीन शिव मंदिर दूधली, शिव मंदिर प्रेमनगर बाजार, गार्डन काॅलोनी, कुडकावाला, हंसूवाला, माजरी ग्रांट के अलावा प्राचीन महादेव मंदिर रानीपोखरी और अन्य शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व के लिए विशेष तैयारियां की गई है। बाजारों में भी अच्छी खासी रौनक देखने को मिल रही है। लोग पूजन और अन्य सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed