फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Devasthanam board should be dissolved

देवस्थानम बोर्ड को भंग किया जाए

Sun, 10 Oct 2021 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Devasthanam board should be dissolved
त्रिवेणीघाट घाट चौराहे पर देवस्थानम बोर्ड का पुतला फूंकते भैरव सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर भैरव सेना के कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणी घाट चौक पर जिला संयोजक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में देवस्थानम बोर्ड का पुतला दहन किया। देवस्थानम बोर्ड भंग न होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भैरव सेना संगठन प्रमुख संदीप खत्री ने कहा कि पूर्व में देवस्थानम बोर्ड के गठन होने से कई पौराणिक धार्मिक परंपराएं टूटी हैं। जोकि लोक मान्यताओं के अनुसार देवीय आपदाओं का कारण बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक संगठन द्वारा प्रत्येक जिल मुख्यालयों पर आंदोलन किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र डोभाल ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को खत्म करने के लिए उग्र आंदोलन की रुपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहित और हक हकूकधारी दो साल से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है। भैरव सेना गढ़वाल संभाग संगठन मंत्री भूपेंद्र भट्ट ने बताया कि ऋषिकेश के बाद हर तीसरे दिन हरिद्वार, कोटद्वार, श्रीनगर गढ़वाल, गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, चमोली, ऊखीमठ, नैनीताल, काशीपुर, पिथौरागढ़, बाजपुर, अल्मोड़ा, टनकपुर, रामनगर तथा हल्द्वानी में पुतला दहन किया जाएगा। जिस दिन देवस्थानम बोर्ड भंग होगा उसी दिन आंदोलन खत्म किया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में अन्नू राजपूत, संदीप उनियाल, रमेश नेगी, संजीव पयाल, बालम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed