फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Department builder got involved in demarcation building

सीमांकन में उलझे विभाग बिल्डर ने बना दी इमारत

Wed, 29 Jan 2020 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Department builder got involved in demarcation building
लक्ष्मणझूला में मानकों के विपरीत बिना नक्शे के तैयार हो रही बहुमंजिला इमारत। - फोटो : RISHIKESH
भवन निर्माणों की अंधी दौड़ में भूमाफिया आए दिन सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बहुमंजिला इमारत खड़ी कर रहे हैं। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में वन विभाग और राजस्व विभाग विवादित भूमि के सीमांकन में उलझने से बिल्डर ने बहुमंजिला इमारत खड़ी कर दी। निर्माणाधीन इमारत के समीप ही एक और होटल बन कर तैयार हो गए हैं। दरअसल दोनों विभाग आपस में तय नहीं कर पा रहे हैं कि ये जमीन किस विभाग की है। फिलहाल पौड़ी विकास प्राधिकरण ने उक्त निर्माणाधीन इमारत का नक्शा पास न होने के कारण कार्य रुकवा दिया था। साथ ही प्राधिकरण की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था। बावजूद इसके निमार्ण कार्य जारी है।
विज्ञापन

भूमाफिया पर नहीं हो रही कार्रवाई
ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला में राजस्व और वन विभाग के मध्य उपजे भूमि विवाद का फायदा भूमाफिया उठा रहे हैं। पूर्व में टाईगर रिजर्व क्षेत्र के सीमांकन के दौरान ट्रंचिंग ग्राउंड भूमि के समीप वन विभाग को मुनारे न मिलने पर यह कार्रवाई रोक दी गई थी। इस सीमांकन की कार्रवाई को पूरा करने के लिए वन निदेशक की ओर से कमेटी भी गठित की गई है। सीमांकन की कार्रवाई लेटलतीफी का शिकार होने के कारण यहां भूमाफिया चांदी काट रहे हैं। आलम यह है कि लक्ष्मणझूला थाने के पीछे ट्रंचिंग ग्राउंड जाने वाली विवादित भूमि पर बिना नक्शे के ही बहुमंजिला इमारतें खड़ी कर दी गई हैं।
विज्ञापन

बिना नक्शे के यहां बनाई जा रही इमारतों पर जिला विकास प्राधिकरण की ओर से चालान की कार्रवाई की गई है। साथ ही यहां पर निर्माण रोकने के आदेश भी दिए गए थे। यदि यहां अवैध ढंग से निर्माण जारी है तो मौके का निरीक्षण कर उसको रुकवाया जाएगा। भूमि के मालिकाना हक की जानकारी राजस्व निरीक्षण ही दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन सेमवाल, जेई, जिला विकास प्राधिकरण पौड़ी
लक्ष्मणझूला थाने के पीछे इमारत के निर्माण की बात सामने आई है। उक्त जमीन का निरीक्षण किया जाना है। इसके बाद तय हो पाएगा कि भूमि किया विभाग की है। वन विभाग के पिलर लगाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वर्तमान में यहां राजाजी टाईगर रिजर्व के मुनारे नहीं लगे हैं। इस कारण यहां नापजोख की समस्या पैदा हो रही है।
बृजभूषण बमराड़ा, राजस्व निरीक्षक
लक्ष्मण थाना के पीछे अवैध निर्माण की जानकारी नहीं है। मामला अब संज्ञान में आया है। लिहाजा मौके का निरीक्षण कर अवैध निर्माण को रुकवाया जाएगा।
धीर सिंह, वन क्षेत्राधिकारी गौहरी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed