{"_id":"65ea12ae5ea011e5770d65f6","slug":"demonstration-outside-sbi-main-branch-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-366347-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर कांग्रेस कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद चुनावी बांड की जानकारी सार्वजनिक नहीं करने के विरोध में रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व जयेंद्र रमोला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को आदेश दिया था कि 6 मार्च तक सभी पार्टियों के चुनावी बांड की जानकारी साझा करे। लेकिन एसबीआई ने इस आदेश की अवहेलना की और न्यायालय की ओर से दी गई तिथि तक जानकारी देने में असमर्थता जताई है। यह भाजपा को लाभ पहुंचाने की सोची-समझी साजिश है।
सुधीर राय व मधु जोशी ने एसबीआई की मंशा पर संदेह जताया। कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को 12 हजार करोड़ से अधिक का चंदा कलेक्शन हुआ है। जिसमें अकेले भाजपा को 6566.11 करोड़ का चंदा मिला है। इसलिए भाजपा नहीं चाहती कि उसके धन कुबेरों के नाम सामने आएं। जिनको चंदे के बदले सरकार की ओर से लगातार लाभ पहुंचाया जाता रहा है।
विज्ञापन
कहा, इससे स्पष्ट है कि एसबीआई मोदी सरकार के इशारों पर काम कर रही है। इस मौके पर विजयपाल रावत, मदन मोहन शर्मा, प्रदीप जैन, ललित मोहन मिश्र, मधु मिश्रा, विजयलक्ष्मी शर्मा, ऋषि सिंघल, भगवान सिंह पंवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।