फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demonstration for upgradation of health center

स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के लिए प्रदर्शन

Wed, 10 Nov 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for upgradation of health center
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थानो मे मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थानो के उच्चीकरण समेत आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार ग्रामीणों की मांग की अनदेखी कर रही है। जिससे आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम सुधार महिला और पुरुष विकास समिति के बैनर तले तमाम ग्रामीणों ने शहीद स्मारक थानो में धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन शुरू किया। धरनास्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए समिति संरक्षक वीरेन्द्र कृषाली ने कहा कि थानो की बड़ी आबादी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम है। सरकार की अनदेखी से क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्राम प्रधान रेखा बहुगुणा ने कहा कि वीआईपी विधानसभा होने के बावजूद सरकार का ध्यान थानो क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर आकृष्ट नहीं हो रहा है। कांग्रेस नेता मोहित उनियाल ने कहा कि गूंगी बहरी हो चुकी राज्य सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष हो रहा है। समिति अध्यक्ष मुन्नी बहुगुणा ने कहा कि समिति स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के लिए क्रमिक धरना जारी रखेगी। प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, उंक्राद नेता शिवप्रसाद सेमवाल, प्रधान संजीव नेगी, बचनी देवी, स्वाति नेगी, रेखा पंवार, संजय सिंधवाल, गीता नेगी, रीना सोलंकी, मीना, रेखा देवी, सरिता रावत, दीपा मनवाल, राजेन्द्र तिवारी, नितिन रावत, महेश कुकरेती, रमेश सिंह, रामलाल, रतन सिंह, दिनेश सिंह, पदम सिंह, इंदर सिंह, देवेंद्र रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed