फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita Murder Case: Case registered against RSS leader, for An objectionable post on Ankita's family

Ankita Murder Case: आरएसएस नेता पर मुकदमा दर्ज, अंकिता के परिजनों पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट

Thu, 29 Sep 2022 11:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 11:37 AM IST
सार

आरएसएस नेता विपिन कर्णवाल ने हाल ही में फेसबुक पर पोस्ट डालकर अंकिता के परिजनों पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके चलते लोगों में आक्रोष है। लोगों ने प्रदर्शन कर कर्णवाल को गिरफ्तार करने की भी मांग की थी।

विज्ञापन
Ankita Murder Case: Case registered against RSS leader, for An objectionable post on Ankita's family
मुकदमा दर्ज - फोटो : istock

विस्तार

अंकिता हत्याकांड को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट से विवादों में आए आरएसएस के पदाधिकारी विपिन कर्णवाल के खिलाफ रायवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कर्णवाल ने हाल ही में फेसबुक पर पोस्ट डालकर अंकिता के परिजनों पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके चलते लोगों में आक्रोष है। लोगों ने प्रदर्शन कर कर्णवाल को गिरफ्तार करने की भी मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने लगाई फटकार, आरएसएस पदाधिकारी ने माफी मांगी

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अंकिता हत्याकांड पर आपत्तिजनक पोस्ट से विवादों में आए आरएसएस के पदाधिकारी विपिन कर्णवाल फटकार लगाई। फटकार के बाद कर्णवाल ने मौखिक और लिखित तौर पर माफी मांगी। कर्णवाल की पोस्ट के बाद ऋषिकेश और रायवाला क्षेत्र में खासा हंगामा हो गया था। उनके खिलाफ पुलिस में तहरीर भी दी गई थी।


महिला आयोग ने आपत्तिजनक पोस्ट का कड़ा संज्ञान लिया। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के मुताबिक, गत 27 सितंबर को उनके संज्ञान में आया था कि विपिन कर्णवाल निवासी रायवाला ने अंकिता भंडारी प्रकरण में उसके परिवार के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की थी। इस संबंध में उन्होंने विपिन कर्णवाल से फोन पर बात करते हुए अभद्र टिप्पणी के लिए उन्हें फटकार लगाई गई। इसके साथ ही आयोग के समक्ष उपस्थित होने या माफीनामा भेजने के निर्देश दिए थे। अगले ही दिन विपिन कर्णवाल की ओर से माफी मांगी गई और लिखित में माफीनामा भी भेजा गया। उन्होंने कहा कि महिला आयोग ऐसी संकीर्ण मानसिकता की निंदा करता है। ऐसे प्रकरणों में यदि किसी व्यक्ति की ओ से अभद्र टिप्पणी करते हुए संवेदनहीन मानसिकता का प्रचार किया जाता है तो आयोग उसके विरुद्ध कार्रवाई करेगा।

आयोग ने गठित की समिति, जांच के हर पहलू पर रखेगी नजर

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक समिति का गठन किया है, जो इस प्रकरण की जांच और उसके विभिन्न पहलुओं पर नजर रखेगी। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि यह प्रकरण अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील है, जिस पर त्वरित रूप से कार्रवाई की जानी अनिवार्य है। इसके लिए उन्होंने विशेष समिति का गठन किया है। समिति में उप जिलाधिकारी यमकेश्वर, जिला कार्यक्रम अधिकारी पौड़ी गढ़वाल, एसआई लक्ष्मण झूला चौकी को रखा गया है। समिति प्रकरण के विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी और आयोग को जांच व सभी गतिविधियों से अवगत कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed