फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demonstration and slogans were raised against the electoral

Rishikesh News: इलेक्टोरल बॉन्ड के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 Mar 2024 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Demonstration and slogans were raised against the electoral
Iकार्यकर्ताओं ने की इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी चुनाव आयोग को देने की मांग
विज्ञापन

I

जिला युवा कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग की ओर से ढालवाला स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर इलेक्टोरल बॉन्ड के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। साथ ही इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी चुनाव आयोग को देने की मांग की गई।



बुधवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष रणाकोटी ने कहा कि मोदी सरकार ने इलेक्टोरल बॉन्ड की घोषणा वर्ष 2017 में की थी। इस योजना को सरकार ने 29 जनवरी 2018 को कानूनी तौर पर लागू कर दिया था। लेकिन बीते महीने सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीश की बेंच ने इलेक्टोरल बॉन्ड को असंवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया था। साथ ही इलेक्टोरल बॉन्ड बेचने वाले अकेले अधिकृत बैंक एसबीआई को निर्देश दिया था कि वह 6 मार्च 2024 तक 12 अप्रैल 2019 से लेकर अब तक खरीदे गए इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी चुनाव आयोग को दे।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इलेक्टोरल बॉन्ड को अज्ञात रखना सूचना के अधिकार और अनुच्छेद 19 (1) ए का उल्लंघन है। 30 जून तक देश में लोकसभा चुनाव हो जाएंगे और चुनाव आयोग को यह जानकारी 31 मार्च तक अपनी वेबसाइट पर जारी करनी है। लेकिन एसबीआई की ओर से अभी तक इसकी जानकारी चुनाव आयोग को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने आरोप कहा कि इससे साफ है कि एसबीआई भाजपा की शाखा बन चुका है और लोकसभा चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचने के लिए चुनाव आयोग को जानकारी नहीं दे रहा है। कहा कि यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम असवाल, सुनील आर्य, महावीर खरोला, नवीन भंडारी, दिनेश भट्ट, दिनेश सकलानी, अनिल रावत, पंकज रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed