फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demonstration against the trenching ground in Lalpani

लालपानी में नए ट्रेंचिंग ग्राउंड के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 03 Sep 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against the trenching ground in Lalpani
लालपानी बीट में नए ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में गुमानीवाला में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि शहर को कूड़ा मुक्त करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र को गंदगी में धकेला जा रहा है। सरकार ने अगर ट्रंचिंग ग्राउंड लगाने का निर्णय वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नए ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर गुमानीवाला क्षेत्र में विरोध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को गुमानीवाला स्थित रूसा फार्म के ग्रामीणों ने प्रधान दीपिका व्यास के नेतृत्व में अमित ग्राम शहीद स्मारक के पास धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर निगम पुराने ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़ा निस्तारण में असफल रहा। कहा कि अब निगम शहर के कूड़े को ग्रामीण क्षेत्रों में फेंकने जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि लालपानी के कूड़े के ढेर लगेंगे, तो आसपास के क्षेत्रों में गंदगी से बीमारियाें के फैलने का भी अंदेशा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर लालपानी बीट में कूड़े निस्तारण के लिए प्लांट लगाया गया, तो वह सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर रंजीत थापा, रुकमा देवी, रीना रांगड़, संदीप कुडियाल, मनवीर भंडारी, लाल सिंह बोरा, जुगल क्षेत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed