फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demand to withdraw cases filed against SP leaders in UP

यूपी में सपा नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

Fri, 16 Jul 2021 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Demand to withdraw cases filed against SP leaders in UP
ऋषिकेश। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार पर सपा नेताओं पर झूठे मुकदमें दर्ज कराने का आरोप लगाया है। सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर आमादा है। उत्तर प्रदेश सरकार सपा नेताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज कर जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है। जबकि महंगाई और बेेरोजगार को काबू करने में सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे और सरकार चुप्पी साधे बैठी है। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल, गैस के दामों को कम करने, केदारनाथ आपदा में हुई अनियमितताओं की सीबीआई जांच, कोविड से प्रभावित परिवहन, होटल व अन्य छोटे व्यवसायियों को आर्थिक मदद, कोविड से मृत लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ युवाओं को रोजगार देकर बेरोजगारी दूर करने आदि की मांग भी की है। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष अशोक ग्रोवर, प्रदेश सचिव एडवोकेट अतुल यादव, प्रदेश सचिव राजपाल यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गौड़ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed