फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demand to stop unannounced power cuts

Rishikesh News: अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग

Tue, 20 May 2025 07:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop unannounced power cuts
- हरिपुरकलां क्षेत्र में हो रही कटौती, लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायवाला। हरिपुर कलां क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को रोकने की मांग के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के स्थानीय कार्यालय का घेराव किया। इस बाबत उन्होंने अवर अभियंता को ज्ञापन भी दिया।

सोमवार को स्थानीय निवासी मोतीचूर स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अवर अभियंता का घेराव कर ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती को बंद किए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ऊर्जा निगम की ओर से हरिपुरकलां क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। यह सिलसिला एक सप्ताह से जारी है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, धर्मेंद्र ग्वाड़ी, विक्रांत भारद्वाज, सुनील जुगलान, शिवानी गोस्वामी, वेदप्रकाश ग्वाड़ी, विजय शर्मा, लक्ष्मी जुगरान, सचिन शर्मा पूजा ग्वाड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed