फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demand raised for land for a cremation ground in Ghisarpadi Khata

Rishikesh News: घिसरपड़ी खता में शमशान घाट के लिए भूमि देने की मांग

Sat, 04 Jul 2026 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for land for a cremation ground in Ghisarpadi Khata
डोईवाला। नगर क्षेत्र खता घिसरपड़ी में शमशान घाट न होने से लोगों को शवदाह करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर बरसात के मौसम में दिक्कतें अधिक बढ़ जाती हैं। क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शमशान घाट के लिए भूमि आंवटित करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका डोईवाला के वार्ड-14 घिसरपड़ी क्षेत्र की सभासद सुशीला सैनी ने एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय निवासियों का कहना था कि घनी आबादी के क्षेत्र खता दौड़बसी और घिसरपड़ी में शवदाह के लिए शमशान घाट का अभाव है। शव का अंतिम संस्कार खुले में करने के लिए विवश होना पड़ता है। बरसात में परेशानियां और अधिक बढ़ जाती हैं। कांग्रेस नेता अमित सैनी ने बताया कि तहसील प्रशासन को कई बार इस संबध में अवगत कराया जा चुका है। ज्ञापन देने वालों में संजीत कुमार, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed