फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   demand 30 Grooves land for cow hut

निकाय ने गोसदन के लिए मांगी 30 नाली भूमि

Thu, 06 Apr 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ ऋषिकेश।      
अमर उजाला ब्यूरो/ ऋषिकेश।       Updated Thu, 06 Apr 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
demand 30 Grooves land for cow hut
मुनिकीरेती नगर पालिका के अंतर्गत खारास्रोत में शॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण करते डीएम टिहरी इंदुधर बौड़ाई - फोटो : amar ujala.

टिहरी के जिलाधिकारी इंदुधर बौड़ाई ने बुधवार को नगर पालिका मुनिकीरेती क्षेत्र का  निरीक्षण किया। उन्होंने निकाय क्षेत्र में किए गए शॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के साथ ही गंगा घाटों, आस्थापथ आदि का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान पालिका प्रशासन की ओर से क्षेत्र में सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंश के लिए प्रशासन से खारास्रोत में 30 नाली भूमि देने की मांग की। जिस पर डीएम ने पालिका को गोसदन के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


     
डीएम इंदुधर बौड़ाई बुधवार को मुनिकीरेती निकाय के अंतर्गत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत खारास्रोत में बनाए गए शॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का निरीक्षण किया। साथ ही आस्थापथ और गंगा तटों पर व्यवस्थाएं भी देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के  अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि खारास्रोत में निराश्रित पशुओं के लिए गोसदन बनाने को भूमि की मांग की गई, जिस पर डीएम ने प्रस्ताव जल्द तैयार करने को कहा है। इस अवसर पर नरेंद्रनगर के उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, शांतात्मानंद महाराज, सफाई निरीक्षक आदेश कुमार, अनुराधा गोयल, दीपक आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed