{"_id":"6797e3b7f1e14a13a202e413","slug":"delhi-youth-drowns-in-ganga-while-bathing-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-604900-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रामझूला के पास हनुमान घाट पर नहाते समय गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, जल पुलिस ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रामझूला के पास हनुमान घाट पर नहाते समय गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, जल पुलिस ने निकाला शव
Tue, 28 Jan 2025 03:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 28 Jan 2025 03:06 PM IST
सार
दिल्ली से गंगा स्नान के लिए तीन दोस्त मुनि की रेती के नाव घाट पर आए थे। गंगा स्नान के दौरान एक दोस्त नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विस्तार
मुनि की रेती रामझूला के समीप हनुमान घाट पर दिल्ली का एक युवक गंगा में डूब गया। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने युवक का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
सोमवार को करोलबाग दिल्ली से गंगा स्नान के लिए तीन दोस्त मुनि की रेती के नाव घाट पर आए थे। गंगा स्नान के दौरान एक दोस्त नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। दोस्त को डूबते देख अन्य दोनों दोस्त चिल्लाने लगे। मौके पर मौजूद जल पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
Rishikesh News: मतगणना स्थल के बाहर पथराव करने के आरोप में 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
जल पुलिस ने कुछ समय बाद युवक को नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए राजकीय उपजिला चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक रीतेश साह ने बताया कि मृतक की पहचान शैंकी (26) पुत्र गिरधारी लाल निवासी निवासी खेरपुरा करोलबाग नई दिल्ली के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।