फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dehradun Dominates State-Level Kabaddi; Wins Titles in All Three Categories

Rishikesh News: राज्य स्तरीय कबड्डी में देहरादून का दबदबा, तीनों वर्गों में जीता खिताब

Fri, 09 Oct 2026 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 09 Oct 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Dominates State-Level Kabaddi; Wins Titles in All Three Categories
- 24वीं शरदकालीन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल में विरोधी टीमों को दी शिकस्त
विज्ञापन

ढालवाला। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय शरदकालीन 24 वीं राज्य स्तरीय कबड्डी क्रीड़ा प्रतियोगिता की ऑल ओवर चैपिंयनशिप देहरादून के नाम रही। प्रतियोगिता बालक वर्ग अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में आयोजित की गई। मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों में देहरादून का दबदबा कायम रहा। अंडर-14 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 33-31 से और दूसरे सेमीफाइनल में रुद्रप्रयाग ने उत्तरकाशी को 31-23 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जहां देहरादून ने रुद्रप्रयाग को 37-21 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल में देहरादून ने हरिद्वार को 42-19 व नैनीताल ने उत्तरकाशी को 26-19 से हराया जिसके बाद फाइनल में देहरादून ने नैनीताल को 39-20 से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी जीती। इसी क्रम में अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में ऊधमसिंह नगर ने हरिद्वार को 19-12 और देहरादून ने रुद्रप्रयाग को 41-20 से पराजित किया, वहीं फाइनल मुकाबले में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 20-12 से हराकर तीनों वर्गों में परचम लहराया। इस दौरान मुख्य अतिथि विक्रम नेगी ने खेलों को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए छात्र-छात्राओं से सभी खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया, जबकि अन्य अतिथियों ने भी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक विजयपाल सिंह, प्रतापनगर खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार, पूर्णानंद इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य अजीत पाल रौथान, जिला समन्वयक विनोद नेगी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी मनोज नेगी, सुरेंद्र चौधरी, राजपाल नेगी, राजेंद्र डोभाल, रिंकी, यशपाल रावत, मीडिया प्रभारी चक्रधर भद्री, कमलनयन रतूड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed