फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Decorate two houses like Gulshan, Ram has come in Awadh ...

सजा दो घर को गुलशन सा, अवध में राम आए हैं...

Thu, 06 Aug 2020 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Decorate two houses like Gulshan, Ram has come in Awadh ...
दून तिराहे पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित करते भाजपाई। - फोटो : RISHIKESH
सजा दो घर को गुलशन सा, अवध में राम आए हैं.., लगे कुटिया भी दुल्हन सी, अवध में राम आए हैं.., पखारों इनके चरणों को बहाकर प्रेम की गंगा, बिछा दो अपनी पलकों को अवध में राम आए हैं... अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि न्यास के भूमि पूजन पर तीर्थनगरी में हर्षोल्लास देखा गया। राममय हुई तीर्थनगरी में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों तथा लोगों ने दीप जलाए। मंदिरों में अखंड पाठ अनुष्ठान हुए, रामभक्तों ने आतिशबाजी कर मिष्ठान बांटे। भक्तों ने टेजीविजन पर भूमि पूजन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।
विज्ञापन

बुधवार को तीर्थनगरी की सबसे पौराणिक श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख 11 हजार रुपये देने का निर्णय लिया। इस मौके पर रामलीला परिसर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कमेटी अध्यक्ष विनोद पाल ने बताया कि जल्द ही मेयर अनिता ममगाईं के नेतृत्व में पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलेंगे और श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को चेक भेजा जाएगा। इस मौके पर मेयर अनिता ममगाईं, महामंत्री हरीश तिवाड़ी, पं. ललित मोहन त्रिपाठी, भास्करानंद त्रिपाठी, दयाकृष्ण लेखक, सुबोध, अनुज, बाली पाल, सतीश पाल, पार्षद लता तिवाड़ी, राजेश दिवाकर, उमा बृजपाल राणा, अनिता रैना, विजय बडोनी, विजेंद्र मोघा, रामअवतारी पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, अंतराष्ट्रीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजे सिंह नेगी ने अठूर भागीरथी स्वयं सहायता समूह के साथ स्मृतिवन में श्रीराम की स्मृति में औषधीय पौधे रोपे। मौके पर राजेन्द्र सिंह, विनोद जुगलान, उत्तम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, स्वयंम्बर दत्त उपस्थित रहे। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने सदानंद मार्ग स्थित हनुमान मंदिर में स्वचालित सैनिटाइजिंग मशीन लगाई तथा श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम का उल्लास मनाया। कार्यक्रम में क्लब सचिव अंकुर अग्रवाल, पुनीत गर्ग, धीरज मखीजा, ललित जिंदल, जयंत जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
भजन-कीर्तन सहित हुए विभिन्न कार्यक्रम
सुपर मार्केट ऋषिकेश में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन पर भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, मेयर अनिता ममगाईं के जन्मदिन पर व्यापारियों ने केक भी काटा। व्यापारियों ने अनिता ममगाईं और कोतवाल रितेश शाह को भगवान राम का दरबार भी भेंट किया। मौके पर अजय कटारिया, महेश अग्रवाल, हरिओम तलरेजा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, आशीष रस्तोगी, अनिल गुप्ता, नवीन अग्रवाल, पुनीत उपस्थित रहे। वहीं, अमित ग्राम में हुए कार्यक्रम में श्रीराम के भजन प्रस्तुत किए गए। पार्षद विपिन पंत, राजीव अग्रवाल, आशीष थपलियाल्ल, राजेश शाक्य, अरविंद ध्यानी, दिनेश असवाल, राहुल त्रिपाठी गोविंद रावत आदि मौजूद रहे। वहीं, फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की ओर से तिलक रोड स्थित राम मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया। जीएमवीएन उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल ने भगवान राम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मौके पर विनीत गोयल, जय कुमार तिवारी, प्रेम भट्ट, मनोज शर्मा, पंकज कौशल आदि शामिल रहे।
----
आतिशबाजी कर मनाई खुशी
युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रकांत कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आतिशबाजी कर खुशी मनाई। मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, आनंद शर्मा, संजय सिंह, योगेश जैन, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं, मुखर्जी मार्ग व्यापार सभा ने श्री गोपाल मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 1989 से राम मदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले यशपाल अग्रवाल ने अपना संस्मरण सुनाया। मौके पर प्रांतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, संजय व्यास, ललित मोहन मिश्र, अध्यक्ष व्यापार सभा मुखर्जी मार्ग पंकज चावला, महामंत्री अनुज जैन, शैलेंद्र साहनी उपस्थित रहे। ई-रिक्शा एसोसिएशन की ओर से नगरभर में फ्री सेवा दी। वहीं, विहिप की ओर से मायाकुंड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन आयोजित किया गया। मौके पर विशाल तायल, दिलीप मिश्रा, सुदामा सिंघल, विनय, नारायण कक्कड़ आदि उपस्थित रहे।
----
मंदिर चाहदीवारी के लिए स्पीकर देंगे दो लाख 11 हजार
आईडीपीएल स्थित श्रीराम मंदिर में हवन कीर्तन आयोजित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मंदिर के चारदीवारी के लिए विधायक निधि से दो लाख 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। मौके पर आरएसएस प्रांत कार्यवाहक दिनेश सेमवाल, विहिप के चित्रमणी, रविंद्र राणा, सुरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, सुभाष वाल्मीकि, केएस राणा, एचपी रतूड़ी, नरेश गर्ग मंदिर समिति के सीताराम, कृष्ण मुरारी उपस्थित रहे। वहीं, विस अध्यक्ष ने अपने निवास पर आतिशबाजी कर कार सेवा में सम्मिलित हुई अपनी माता धर्मों देवी का आशीर्वाद लिया। मौके पर शशि प्रभा अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, निमिका अग्रवाल, मानविक आदि उपस्थित रहे।
----
सत्यनारायण मंदिर में हुए भजन-कीर्तन
सत्यनारायण मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को मिष्ठान बांटे। मौके पर देवेंद्र नेगी, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, ब्लॉक प्रधान अध्यक्ष सोबन सिंह कैंतुरा, प्रधान भगवान सिंह महर, अनीता राणा, जगदंबा पवार, सरदार बलविंदर सिंह, अमर खत्री आदि उपस्थित रहे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पारिवारिक गुरु रामानंद आश्रम मायाकुंड के महाराज अभिराम दास महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

---
5100 दीये जलाकर मनाई खुशी
प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में रघुनाथ मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। मौके पर मेयर अनिता ममगाईं, गन्ना एवं चीनी उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भगतराम कोठारी, जीएमवीएन उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक कपिल गुप्ता की मौजूदगी में रामभक्तों ने 5100 दीये जलाकर खुशी मनाई। इसके अलावा नगर भर के बाजारों, घरों के बाहर दीपावली पर्व की तरह उत्साह देखा गया।

 आईडीपीएल स्थित श्रीराम मंदिर में हवन में आहुति देते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।

आईडीपीएल स्थित श्रीराम मंदिर में हवन में आहुति देते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।- फोटो : RISHIKESH

02 भगवान सत्यनारायण मन्दिर रायवाला में सुंदर कांड का पाठ करते रामभक्त।

02 भगवान सत्यनारायण मन्दिर रायवाला में सुंदर कांड का पाठ करते रामभक्त।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed