फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Declaring the new sugarcane price, the state government has

Rishikesh News: 20 रुपये गन्ना मूल्य वृद्धि को किसानों ने बताया नाकाफी

Thu, 25 Jan 2024 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Declaring the new sugarcane price, the state government has
Iबोले, सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करा रही, लेकिन वाजिब दाम नहीं बढ़ा रही
विज्ञापन

I

I
I

Iगन्ना मूल्य वृद्धि पर किसानों ने व्यक्त की तीखी प्रतिक्रियाI

राज्य सरकार ने नया गन्ना मूल्य घोषित करते हुए इस बार 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है। पहले अगेती प्रजाति का 355 और सामान्य प्रजाति का गन्ना मूल्य 345 प्रति क्विंटल था, जो अब 20 रुपये बढ़कर मिलेगा। बुधवार को नया गन्ना मूल्य घोषित होने पर किसानों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि नया गन्ना मूल्य नाकाफी है।







Iनया गन्ना मूल्य किसानों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा सरीखा है। सरकार एक ओर तो किसानों की आय दोगुनी करने के दावे कर रही है वहीं गन्ना किसानों को वाजिब मूल्य देने में परहेज कर रही है। - गुरदीप सिंह, शेरगढ़
विज्ञापन

I

I
I

I
I

Iनया गन्ना मूल्य किसानों को हतोत्साहित करने वाला है। गुड़ बनाने वाले उद्योग किसानों को 400 रुपये प्रति क्विंटल खरीदने का लालच दे रहे हैं। गन्ना मूल्य घोषित होने से किसान निराश हैं। - ताजेन्द्र सिंह, माजरी ग्रांट
विज्ञापन
विज्ञापन

I

I
I

I
I

Iगन्ना मूल्य यूपी के बराबर घोषित किया है। किसानों में असंतोष है। इस बार चीनी का दाम और मिलों की रिकवरी ठीक आ रही है। लेकिन सरकार ने मूल्य बेहद कम दिया। - गुलशन अरोड़ा, डोईवाला
I

I
I

I
I

Iसरकार ने गन्ना किसानों के साथ छल किया है। गन्ना किसानों की अनदेखी की गई है। सरकार ने चार साल बाद गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी की। चार सालों में फसल की लागत काफी बढ़ गई है। - मनोज नौटियाल, जौलीग्रांटI






Iभाजपा ने नए गन्ने मूल्य को सराहाI

भाजपा ने नए गन्ना मूल्य की सराहना की है। पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा ने कहा कि नया गन्ना मूल्य किसानों के लिए राहत भरा है। सरकार किसानों की हितैषी है। वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वरचंद्र अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के समान नया गन्ना मूल्य देना उत्साहजनक है। भाजपा नेता विक्रम सिंह नेगी, विनय कंडवाल, नरेन्द्र सिंह नेगी, राजकुमार राज, प्रताप सिंह बस्सी, चंद्रभान पाल, कुसुम शर्मा आदि ने नए गन्ना मूल्य घोषित करने पर सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed