{"_id":"6a956f7dd219d8d37202141d","slug":"debris-cleared-from-dharkot-baderna-road-traffic-flow-restored-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-145775-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: धारकोट-बड़ेरना मार्ग से हटाया मलबा, आवाजाही सुचारु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: धारकोट-बड़ेरना मार्ग से हटाया मलबा, आवाजाही सुचारु
Mon, 31 Aug 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलीग्रांट। थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत हल्द्वाड़ी पंचायत में धारकोट-बड़ेरना मोटर मार्ग से लोनिवि ने मलबा हटाकर मार्ग को सुचारु किया है। हालांकि हल्द्वाड़ी का प्रसिद्ध गंधक पानी स्रोत, कुछ मकान और दुकानें अभी भी मलबे के ढेर में दबी हुई हैं।
डोईवाला की दूरस्थ पहाड़ी पंचायत हल्द्वाड़ी में भारी बारिश के बाद तंगोलीगढ के पास पन्याली खाले से पानी और मलबा आने से धारकोट-बड़ेरना मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। मार्ग के करीब 150 मीटर हिस्से के क्षतिग्रस्त होने से बड़ेरना, धारकोट, तंगोली आदि गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को मलबा हटाकर अवरूद्ध मार्ग को लोनिवि ने खोल दिया जबकि कुछ हिस्से अभी भी मलबे के ढेर में दबे हुए हैं।
ग्राम प्रधान शीला कठैत और सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कठैत ने कहा कि गंधक पानी मार्ग भी कई स्थानों पर मलबा आने से अवरूद्ध है जिस कारण इस क्षेत्र में काम शुरू नहीं किया जा सका है। आपदा प्रभावित अरूण नेगी ने कहा कि शेष हिस्सों से जल्द मलबा हटाकर प्रभावित दुकानदारों, मकान मालिकों और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। उधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीएन द्विवेदी ने कहा कि जो मार्ग अवरूद्ध या क्षतिग्रस्त हुए थे उन्हें जेसीबी की मदद से ठीक करवाकर यातायात सुचारु करवा दिया गया है।