फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Arbitrary behavior of bike taxi drivers disrupts traffic flow

Rishikesh News: बाइक टैक्सी चालकों की मनमानी, यातायात व्यवस्था प्रभावित

Mon, 31 Aug 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 31 Aug 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary behavior of bike taxi drivers disrupts traffic flow
-मुख्य मार्गों पर सड़क को बनाया स्टैंड, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी, नियमित चेकिंग की मांग
विज्ञापन

ढालवाला। क्षेत्र में रैपिडो और बाइक टैक्सी चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मधुबन आश्रम, जानकी सेतु, परमार्थ निकेतन और तपोवन के मुख्य मार्गों पर चालक सड़क किनारे अनधिकृत रूप से वाहन खड़े कर रहे हैं, जिससे रोजाना हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर वाहन पैदल मार्ग भी घेर लेते हैं।सामाजिक कार्यकर्ता, नीलकंठ टैक्सी यूनियन अध्यक्ष देवेंद्र राणा और अंकित गुप्ता ने बताया कि मामले में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय और पुलिस प्रशासन से कई बार लिखित शिकायत की जा चुकी है। उनका आरोप है कि कार्रवाई कुछ दिनों तक ही प्रभावी रहती है, जिसके बाद स्थिति फिर बिगड़ जाती है। उन्होंने नियमित और सघन चेकिंग अभियान की मांग की। यात्रियों ने कुछ चालकों पर विरोध करने पर बदसलूकी, महिलाओं से अभद्र व्यवहार के भी आरोप लगाए हैं। एआरटीओ ऋषिकेश रश्मि पंत ने कहा कि मार्ग बाधित करने और अवैध संचालन करने वाले चालकों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। व्यवस्था सुचारु रखने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed