फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Cyclothon Held with Message of Eye Donation

Rishikesh News: नेत्रदान के संदेश के साथ निकली साइक्लोथॉन

Mon, 31 Aug 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 31 Aug 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Cyclothon Held with Message of Eye Donation
-75 से अधिक साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा, एम्स निदेशक ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

ऋषिकेश। नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े के तहत एम्स के नेत्र विज्ञान विभाग और ऋषिकेश आई बैंक की ओर से साइक्लोथॉन रैली आयोजित की गई। रैली का उद्देश्य लोगों को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और कॉर्नियल अंधत्व से जूझ रहे लोगों के लिए नेत्रदान का संकल्प लेने को प्रेरित करना था।

सोमवार को एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि नेत्रदान महादान है। मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी ला सकता है। उन्होंने इसे किसी दूसरे व्यक्ति को जीवन का अनमोल उपहार देने के समान बताया। साइक्लोथॉन में 75 से अधिक साइकिल सवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने लोगों को मृत्यु के बाद नेत्रदान का संकल्प लेने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed