फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dead body of West Bengal student found drowned in river Rishikesh Uttarakhand News in hindi

Rishikesh News: गंगा नदी में डूबे पश्चिम बंगाल के छात्र का शव मिला, चार अन्य दोस्तों के साथ आया था घूमने

Fri, 29 Mar 2024 02:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 29 Mar 2024 02:32 PM IST
सार

अपने चार दोस्तों के साथ घूमने के लिए छात्र लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आया था। इस दौरान वो गंगा नदी में नहाते समय डूब गया।उसकी तलाश में लगातार गंगा नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा था।

विज्ञापन
Dead body of West Bengal student found drowned in river Rishikesh Uttarakhand News in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गरुड़चट्टी पुल के पास दोस्तों के साथ गंगा में नहाने के दौरान डूबे छात्र का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर दिया है। एसडीआरएफ ढालवाला के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि शनिवार 23 मार्च को अपराह्न तीन बजे गरुड़चट्टी पुल के पास गंगा नदी में युवक डूब गया था।

विज्ञापन


वह अपने चार अन्य दोस्तों के साथ घूमने के लिए लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आया था। उसकी तलाश में लगातार गंगा नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। बृहस्पतिवार को लक्ष्मणझूला पुल के पास से शव को बरामद कर लक्ष्मणझूला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar:  फिल्म ‘रेड’ की तर्ज पर इनकम टैक्स की कार्रवाई, 48 घंटे सख्ती, सिक्योरिटी गार्ड भी खुद को कोसने लगा
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने युवक के शव की शिनाख्त की। युवक का नाम अभ्र दुबे (26) पुत्र आशा दुबे निवासी नेताजी पार्क-2 अंघसा चिनसुराह हुगली पश्चिम बंगाल है। युवक राजस्थान के झुंझुनु के स्टूटेंड विटस पिलानी कॉलेज में एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed