फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haridwar: फिल्म ‘रेड’ की तर्ज पर इनकम टैक्स की कार्रवाई, 48 घंटे सख्ती, सिक्योरिटी गार्ड भी खुद को कोसने लगा

Fri, 29 Mar 2024 10:50 AM IST
रेनू सकलानी कृष्णकांत मणि त्रिपाठी, माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
कृष्णकांत मणि त्रिपाठी, माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 29 Mar 2024 10:50 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department took action in Haridwar on the lines of the film 'Raid' Uttarakhand news in hindi
उद्यमी के घर आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार की पॉश कॉलोनी में रहने वाले उद्यमी विकास गर्ग के घर लगातार 48 घंटे तक इनकम टैक्स विभाग की टीम जांच करती रही और बाहर किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिसकर्मी टीम के साथ पूरा समय वहां डटे रहे जब तक जांच पूरी नहीं हो गई।



उद्यमी के परिवार समेत जो भी सदस्य घर में थे उन्हें बाहर नहीं आने दिया गया और जो बाहर थे उन्हें भीतर नहीं जाने दिया गया। पूरी कार्रवाई फिल्म ‘रेड’ की तर्ज पर गुपचुप तरीके से की गई। केमिकल फैक्टरी के मालिक विकास गर्ग के यहां बुधवार सुबह ही इनकम टैक्स की टीम पहुंच गई थी। 

इसकी कानोंकान किसी को खबर नहीं हुई। पूरा दिन टीम की जांच उनके पॉश कॉलोनी में स्थित मकान में चलती रही। रातभर को भी जांच जारी रही। टीम के वाहन और उसके चालक बाहर से ही निगरानी कर अंदर तक सूचना देते रहे। पुलिस बल भी पूरी तरह अंदर ही अंदर इनकम टैक्स विभाग के अफसरों की मदद करता रहा।

Income Tax Department took action in Haridwar on the lines of the film 'Raid' Uttarakhand news in hindi
हरिद्वार में इनकम टैक्स विभाग ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

जांच कर मूल्यांकन किया गया
बताया गया कि इस टीम को देहरादून में बैठे अपर निदेशक टीएस मकवाल निर्देशित कर रहे थे। उप निदेशक रितेश भट्ट के साथ बलवीर सिंह चौहान राजेश पटवाल ने तीनों टीमों का नेतृत्व किया। दो टीम घर के अंदर खंगाल रही थी वहीं तीसरी टीम उद्यमी की बहादराबाद स्थित फैक्टरी में थी। पूरी कार्रवाई के दौरान टीम उद्यमी व उनकी पत्नी को लेकर चंद्राचार्य चौक स्थित बैंक की शाखा में भी गई। वहां पर लॉकर आदि की जांच कर उसका भी मूल्यांकन किया गया।


Income Tax Department took action in Haridwar on the lines of the film 'Raid' Uttarakhand news in hindi
अमर उजाला संवादाता कृष्णकांत त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

कई राज्यों में मौजूद अन्य फैक्टरियों में भी छापा
इनकम टैक्स विभाग की टीम ने उद्यमी विकास गर्ग के घर और मकान तो खंगाले ही उनकी कई अन्य राज्यों में माैजूद फैक्टरियों में भी छापा मारा। अधिकारियों को लेकर उद्यमी के पॉश कॉलोनी खन्ना नगर में पहुंची टीम के कुछ सदस्यों का कहना था कि कानपुर और उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य स्थानों पर भी जांच चल रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Income Tax Department took action in Haridwar on the lines of the film 'Raid' Uttarakhand news in hindi
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

गार्ड को बीड़ी पीने नहीं दिया गया पुलिस कर्मी खोज रहे थे होटल

उद्यमी के घर और फैक्टरी को खंगालने पहुंची इनकम टैक्स की टीम की सख्ती इस कदर दिखी कि सिक्योरिटी गार्ड को बीड़ी पीने के लिए अनुमति मांगनी पड़ रही थी। वहीं सुरक्षा के लिए तैनात कुछ पुलिस बल के जवान आसपास होटल की जानकारी स्थानीय लोगों से कर रहे थे।

ये भी पढ़ें...Exclusive:  देश के सैनिक अस्पतालों में अब मान्य नहीं होंगे पुराने आश्रित कार्ड, इस मानक पर ही मिलेगा इलाज

विज्ञापन
Income Tax Department took action in Haridwar on the lines of the film 'Raid' Uttarakhand news in hindi

जब से टीम घर में घुसी बाहर नहीं जाने दिया
बता दें कि सिक्योरिटी गार्ड बीड़ी लेकर निकला तो वह अपने आप को कोस रहा था। उसका कहना था कि शिफ्ट में उसकी ड्यूटी रहती है लेकिन जब से टीम घर में घुसी उसे बाहर नहीं जाने दिया गया। वहीं दूसरे गार्ड को बाहर से लौटा दिया गया। इसी तरह एक अधेड़ उम्र के उपनिरीक्षक और दो कांस्टेबल आसपास के मकानों से निकलने वालों से होटल का पता पूछ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि पूरी रात उन्हें बिना भोजन के ही रहना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed