Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People welcomed the 'Samarasata Sankalp Yatra' by showering it with flowers

Rishikesh News: समरसता सकंल्प यात्रा का लोगों ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत

Tue, 24 Nov 2026 06:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
People welcomed the 'Samarasata Sankalp Yatra' by showering it with flowers
डोईवाला। समरसता संकल्प यात्रा मंगलवार को डोईवाला और माजरी ग्रांट पहुंची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भारी संख्या में लोगों ने संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज के चित्र के समक्ष दीप जलाकर उनके आदर्शों और शिक्षा को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

नगर चौक पहुंचने पर समरसता संकल्प यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। राज्य मीडिया सलाहकार समिति उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह पंवार ने कहा कि समरसता संकल्प यात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में कैबिनेट खजान दास, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, विक्रम सिंह नेगी, मनमोहन नौटियाल, दीवान सिंह रावत,नरेन्द्र नेगी आदि तमाम लोग मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर माजरी ग्रांट में भी समरसता संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व राजकुमार राज ने कहा कि गुरु रविदास महाराज की शिक्षाएं हमें एकजुट होकर समाज के लिए कल्याण के लिए काम करने की प्रेरणा देती हैं। यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विनोद लक्खा, दीप्ति रावत, आयुष, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed